उपमा चिपचिपा नहीं बनेगा खिलाखिला, अपनाएं 2 सीक्रेट

Published : Jun 23, 2026, 12:00 PM IST
tips and tricks for sooji upma secret how to make khila khila upma at home

सार

Tips And Tricks For Sooji Upma: उपमा चिपचिपा क्यों बन जाता है? खिलाखिला उपमा बनाने का सबसे बड़ा सीक्रेट क्या है और इसको स्वादिष्ट कैसे बनाएं? उपमा के लिए कौन सी सूजी बेहतर होती है?

उपमा एक ऐसा हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता है, जिसे हर कोई पसंद करता है, लेकिन कई बार बनाते समय ये चिपचिपा और गीला हो जाता है। अगर आपका उपमा भी हर बार परफेक्ट नहीं बन पाता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान टिप्स और खास सीक्रेट अपनाकर आप घर पर हर बार खिलाखिला, हल्का और स्वाद से भरपूर उपमा बना सकते हैं। आइए, जानते कौन से आसान सीक्रेट से उपमा को मजेदार और खिलाखिला बनाया जा सकता है।

ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट है उपमा

सुबह के नाश्ते में उपमा एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है। ये जल्दी बन जाता है और स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा होता है। लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि घर पर बनाया गया उपमा अक्सर चिपचिपा या भारी हो जाता है। इसकी वजह होती है सूजी को सही तरीके से तैयार न करना और पानी का गलत अनुपात। अगर आप चाहते हैं कि आपका उपमा हमेशा हल्का, दानेदार और खिलाखिला बने तो एक छोटा सा किचन सीक्रेट जरूर अपनाएं। इस आसान ट्रिक से आपका नाश्ता हर बार स्वादिष्ट और परफेक्ट बनेगा, साथ ही घरवाले खूब मजे लेकर खाएंगे।

खिलाखिला उपमा बनाने का टॉप सीक्रेट

खिलाखिला उपमा बनाने के लिए सबसे जरूरी है सूजी और पानी का सही रेशियो और ये 1:3 का होना चाहिए। अगर आप 1 कप सूजी ले रहे हैं तो आपको ठीक 3 कप पानी इसमें डालना होगा। अगर आपको थोड़ा ज्यादा सूखा और दानेदार उपमा पसंद है, तो आप पानी को ढाई कप भी रख सकते हैं। उपमा बनाने से पहले सूजी को धीमी आंच पर बिना घी या तेल के 4-5 मिनट तक भूनें। इसका रंग नहीं बदलना चाहिए, बस इसमें से सोंधी खुशबू आनी चाहिए। इसके बाद राई, कढ़ी पत्ता और सब्जियां भून लें और उसी में नापकर पानी डालें और पानी में उबाल आने दें। उबलते पानी में ही नमक और थोड़ा सा नींबू का रस डाल दें। जब पानी उबल रहा हो तो आंच को धीमा कर इसमें धीरे-धीरे सूजी डाले और हिलाते रहे। सारी सूजी डालने के बाद इसे हिलाते रहे ताकि इसमें गांठ न बने। इसके बाद ऊपर से 1 छोटा चम्मच देसी घी डाल दें। आपको बात दें कि घी सूजी के दानों को आपस में चिपकने नहीं देता है। जब सूजी पूरा पानी सोख ले तो गैस बंद कर दें और 5-6 मिनट तक इसे ढक कर रख दें। इसके बाद इसपर थोड़ा कद्दूकस किया हुआ नारियल और बारीक कटी धनिया डाल दें। फिर सूजी को सर्व करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

- सूजी कितनी देर तक भूननी चाहिए?

सूजी को हल्का सुनहरा और खुशबू आने तक भूनना चाहिए।

- उपमा को स्वादिष्ट कैसे बनाएं?

इसमें सब्जियां, करी पत्ता, मूंगफली और मसाले डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं।

- क्या पहले से भुनी सूजी इस्तेमाल कर सकते हैं?

हां, इससे समय बचता है और उपमा जल्दी तैयार हो जाता है।

- उपमा को ज्यादा देर पकाने से क्या होता है?

ज्यादा पकाने से उपमा भारी और चिपचिपा हो सकता है।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

दाल-चावल से लेकर पकौड़ों तक, हर खाने का स्वाद दोगुना करेंगी ये 4 चटनियां
मटन जैसा स्वाद देता है रुगड़ा, जानिए इसे साफ करने और मसालेदार बनाने का सही तरीका