190 कैलोरी के ब्रोकली सूप को कैसे बनाएं प्रोटीन रिच? 1 सिंपल टिप्स आएगी काम

Published : Nov 07, 2025, 07:13 PM IST
ब्रोकली सूप

सार

Broccoli Spinach Soup: घर पर बनाएं प्रोटीन रिच ब्रोकली सूप — जिसमें पनीर, पालक और ब्रोकली का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिलेगा। यह सूप न सिर्फ हेल्दी है बल्कि 190 कैलोरी और 16.5 ग्राम प्रोटीन से भरपूर है। जानें आसान रेसिपी और न्यूट्रिशन वैल्यू।

विंटर के सीजन में सूप ना पिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस सीजन में ढेरों सब्जियां आती हैं, जिनका इस्तेमाल करके एक से बढ़कर एक सूप बनाये जा सकते हैं। ठंडियों के सीजन में सर्दी जुखाम बहुत जल्दी होता है क्योंकि इम्यूनिटी कमजोर होती है। अगर आप इसे बढ़ाएंगे, तो सर्दी जुकाम से लेकर कई बीमारियां अपने आप दूर भाग जाएंगी। इस सीजन में पालक और ब्रोकली से तैयार सूप आपको जरूर पीना चाहिए। ब्रोकली सूप में प्रोटीन एड करने के लिए एक सिंपल टिप्स अपना सकते हैं। यह आपका विंटर हेल्दी डिनर भी हो सकता है। तो आईए जानते हैं कैसे ब्रोकली सूप की प्रोटीन रिचनेक को बढ़ाया जा सकता है।

ब्रोकली सूप में कैसे एड करें प्रोटीन?

ब्रोकली सूप में प्रोटीन रिचनेस को बढ़ाने के लिए आप 45 ग्राम पनीर ऐड कर सकते हैं। पनीर डालने से आपको न्यूट्रिएंट के साथ पर्याप्त प्रोटीन भी मिलेगी और सूप का स्वाद भी दोगुना हो जाएगा।

 ब्रोकली सूप न्यूट्रीशन-  कैलोरी - 190 कैलोरी, प्रोटीन - 16.5 ग्राम प्रोटीन, फाइबर - 9 ग्राम

  • 45 ग्राम कम वसा वाला पनीर
  • 200 ग्राम ब्रोकली
  • मुट्ठी भर पालक
  • अदरक का 1 टुकड़ा
  • 1 हरी मिर्च
  • नमक और काली मिर्च

और पढ़ें: सिंधी vs पंजाबी कढ़ी: स्वाद और बनाने का तरीका क्या है अलग?

कैसे बनाएं प्रोटीन रिच ब्रोकली सूप

ब्रोकली सूप को बनाने के लिए इसे बहुत ज्यादा स्टीम करने की जरूरत नहीं है। दी गई मात्रा के अनुसार पालक और ब्रोकली को करीब 7 से 8 मिनट तक स्टीम कर लें। इसके बाद इसे थोड़ा ठंडा करके मिक्सर जार में डालें। प्रोटीन एड करने के लिए पनीर के टुकड़े और हरी मिर्च, अदरक भी एड कर दें। अब इसकी प्यूरी बना लें। आपको इसमें दिए गए इनग्रीडिएंट जैसे काली मिर्च और नमक एड करना है। मिक्स करने हैं।

नोट: ब्रोकली सूप का अगर स्वाद बढ़ाना चाहते हैं, तो हल्का भूना हुआ प्याज और लहसुन भी मिला सकते हैं। अगर आप नहीं खाते तो इसे स्किप कर दें।

और पढ़ें: बिना एक बूंद तेल के बनेगी पंजाबी कढ़ी, जानें वायरल नो-फ्राई ट्रिक

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सिर्फ 30 मिनट में तैयार करें रेस्टोरेंट-स्टाइल Cheesy Cabbage Bake, हर कोई पूछेगा रेसिपी
Leftover Rice Breakfast Recipes: बासी चावल से बनाएं 5 टेस्टी ब्रेकफास्ट, रात के बचे राइज होंगे यूज और 5 मिनट में नाश्ता तैयार