Toaster Uses in Cooking: सिर्फ ब्रेड नहीं, नान से टिक्की तक टोस्टर में बनाएं ये 5 चीजें

Published : Apr 29, 2026, 07:00 AM IST
toaster recipes

सार

How to Use Toaster: टोस्टर का इस्तेमाल सिर्फ ब्रेड टोस्ट करने तक सीमित नहीं है। इससे आप सैंडविच, पिज्जा, नान और टिक्की जैसी कई टेस्टी और क्विक रेसिपीज बना सकते हैं, वो भी कम तेल में। 

Toaster Cooking Ideas: किचन में आप भी टोस्टर का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन सिर्फ ब्रेड सेंकने के लिए नहीं बल्कि किचन के कई कामों के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं तो टोस्टर के अलग-अलग इस्तेमाल, जिससे आप सैंडविच से लेकर रोटी यहां तक की टिक्की भी बना सकते हैं...

टोस्टर में बनाएं सैंडविच

टोस्टर में नॉर्मल ब्रेड टोस्ट करने की जगह आप अपने टोस्टर में सैंडविच बना सकते हैं। इसके लिए ब्रेड पर बटर लगाएं। बीच में चीज स्लाइस और सब्जियां डालकर दूसरा ब्रेड भी बटर करके लगाएं। दोनों को टोस्टर के बीच में डालें आपका झटपट क्विक सैंडविच तैयार हो जाएगा।

और पढ़ें- Amazon Sale: 1500 रुपए से कम में मिल रहा है टोस्टर-जूसर, इन 5 किचेन अप्लायंसेज पर मिल रही है बंपर छूट

मिनी पिज़्ज़ा बनाने के लिए करें इस्तेमाल

पिज़्ज़ा बनाने के लिए भी आप टोस्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ब्रेड पर पिज़्ज़ा सॉस, सब्जियां और चीज डालकर इसे टोस्टर में रखें और इंस्टेंट पिज़्ज़ा तैयार करें। यह पिज़्ज़ा बच्चों को बहुत पसंद आता है।

कुकी बनाने के लिए करें यूज

कुकी बनाने के लिए भी आप टोस्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मैदा में बटर और चीनी डालकर इसका आटा गूंथ लें। इसकी छोटी-छोटी कुकी बनाएं। चाहे तो ऊपर से चॉकलेट चिप्स डालें और इसे लो हीट पर टोस्टर में क्रिस्पी होने तक पकने दें।

नान रोटी बनाएं

आप अपने टोस्टर मेकर में इंडियन नान भी बना सकते हैं। इसके लिए मैदा, दही, बेकिंग सोडा को मिलाकर एक सॉफ्ट आटा तैयार करें। इसका ओवल शेप का नान बेलें, उसके ऊपर कलौंजी और धनिया चिपकाए और इसे टोस्टर में डालकर अच्छी तरह से सेंक लें।

टिक्की बनाने में करें इस्तेमाल

टोस्टर का इस्तेमाल आप आलू या छोले टिक्की बनाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए टिक्की का मसाला तैयार करें। इसकी छोटी-छोटी टिक्किया बनाएं। हल्का सा तेल से ब्रश करें और इसे टोस्टर में ग्रिल करें। इससे कम तेल में टिक्की क्रिस्पी और मजेदार बनती हैं।

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Sawan Special Recipes: सावन में जरूर ट्राई करें बिना प्याज-लहसुन की ये 3 गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जियां
बारिश में एक बार जरूर बनाएं अरबी के पत्तों के पतोड़े, स्वाद ऐसा कि प्लेट मिनटों में होगी खाली