Kitchen Appliance Tips: टोस्टर सिर्फ ब्रेड सेंकने के लिए ही नहीं, बल्कि कई किचन कामों में बेहद काम का साबित हो सकता है। पिज़्ज़ा गर्म करने से लेकर पापड़ भूनने और सूखे मेवे रोस्ट करने तक, इसके स्मार्ट इस्तेमाल आपके किचन टाइम को आसान और फास्ट बना देते हैं।
Toaster Hacks: टोस्टर के ब्रेड के अलावा दूसरे इस्तेमाल: जब भी नाश्ते की बात होती है, ज़्यादातर लोग टोस्टर को सिर्फ ब्रेड सेंकने तक ही सीमित समझते हैं। लेकिन सच यह है कि आपका छोटा सा टोस्टर कई कामों में मदद कर सकता है। सही तरीके अपनाकर इसे एक मिनी ओवन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं, कैसे आप अपने टोस्टर को रोजमर्रा के किचन कामों में स्मार्ट तरीके से यूज़ कर सकते हैं।
आप अपने टोस्टर का इस्तेमाल इन 4 कामों के लिए भी कर सकते हैं
बासी पिज्जा को बनाएं फ्रेश
रात का बचा हुआ पिज्जा अक्सर सुबह तक सख्त हो जाता है और माइक्रोवेव में गर्म करने पर उसका क्रस्ट चबाने में मुश्किल हो जाता है। ऐसे में टोस्टर बेहतरीन ऑप्शन है। बस पिज्जा स्लाइस को टोस्टर में रखें, इससे बेस क्रिस्पी और चीज फिर से मेल्टी हो जाएगा। ध्यान रखें, टोस्टर को साइड में लिटाकर कभी इस्तेमाल न करें।
ये भी पढ़ें- Korean Bowl Set: किचन और डाइनिंग को दें K POP लुक, 200 में खरीदें 6 कोरियन बाउल
बिना जले क्रिस्पी पापड़ तैयार करें
गैस पर पापड़ भूनते समय अक्सर वे जल जाते हैं या सही से नहीं सिकते। ऐसे में टोस्टर एक आसान और सेफ तरीका देता है। पापड़ को मोड़कर या छोटे टुकड़ों में तोड़कर स्लॉट में डालें। टोस्टर की समान गर्मी से पापड़ हर तरफ से अच्छे से सिकेगा और एकदम क्रिस्पी बनेगा, बिना जले।
ठंडी आलू टिक्की को करें रिफ्रेश
फ्रिज में रखी बची हुई आलू टिक्की का स्वाद फीका पड़ जाता है। टोस्टर में इसे दोबारा गर्म करके आप इसका स्वाद वापस ला सकते हैं। टिक्की को स्लॉट में डालकर हाई हीट पर टोस्ट करें। इससे बाहरी लेयर कुरकुरी हो जाएगी और अंदर से टिक्की गर्म और टेस्टी लगेगी, जैसे ताजा बनी हो।
ये भी पढ़ें- Easy Mocktail Recipes With Sprite: 5 आसान और टेस्टी मॉकटेल रेसिपी जो मिनटों में बनें
सूखे मेवे आसानी से भूनें
बादाम, मूंगफली या अखरोट को हल्का भूनने से उनका स्वाद और बढ़ जाता है। टोस्टर में इन्हें भूनना एक आसान तरीका है। इसके लिए टोस्टर बैग या हीट-सेफ पाउच का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि मेवे बहुत गर्म हो जाते हैं, इसलिए निकालते समय थोड़ा ठंडा होने दें, ताकि हाथ न जले।
