
हर भारतीय घर की पहली पसंद दूध है। सुबह की चाय से खीर बनाने तक इसका इस्तेमाल होता है। वैसे तो गाय, भैंस, बकरी से लकर वीगन मिल्क की ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि 2025 में सबसे ज्यादा दूध कौन सा पसंद किया गया और किस कंपनी ने सबसे ज्यादा दूध बेचा। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं।
गाय का दूध- लिस्ट में पहले नंबर पर Cow Milk का नाम आता है। बाजार में लगभग 53% हिस्सा है। इसके पीछे का कारण, किसानों की पसंद है।
भैंस का दूध- 44% मार्केट शेयर के साथ ये दूसरे नंबर पर है। घी से मिठाइयां बनाने के लिए इसका इस्तेमाल होता है। ये दूध ज्यादा गाढ़ा और मलाईदार होता है। इससे घी, पनीर और दही अच्छे से बनता है। उत्तर और मध्य भारत में इसका यूज सबसे ज्यादा होता है।
बकरी का दूध- ये भारतीय बाजार में 3-4 फीसदी हिस्सेदारी रखता है। डेली तो नहीं लेकिन बच्चों और बुजुर्गों की सेहत के लिए के इसे लोग खरीदना पसंद करते हैं। गाय-भैंस के दूध के मुकाबले ये थोड़ा महंगा होता है।
प्लांट-बेस्ड दूध- भारत में धीरे-धीरे प्लांट आधारित दूध की मांग भी बढ़ रही है। जो लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक है, वह लैक्टोज फ्री और वेगन विकल्प चुनना ज्यादा मुनासिब समझते हैं। बाजार में सोया, बादाम, ओट समेत कई वैरायटी के दूध उपलब्ध है, जिन्हें ऑनलाइन-ऑफलाइन खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Amlaprash Recipe: चवनप्रास नहीं, सर्दियों का असली इम्यूनिटी बूस्टर है आम्लप्रास
Amul- भारत की सबसे बड़ी डेयरी ब्रांड है, जो लाखों किसानों से रोजाना करोड़ों लीटर दूध खरीदता है। ये देश के ज्यादातर हिस्सों में आसानी से उपलब्ध है। अमूल के पास लगभग 40% बाजार हिस्सेदारी है।
Mother Dairy: दिल्ली और उत्तर भारत में मदर डेयरी ब्रांड भी खूब पसंद किया जाता है। ये दूध के साथ दही-परनारी- आइसक्रीम और सब्जियां भी बेचता है।
ये भी पढ़ें- ओनियन लट्टे से लेकर मैंगो नूडल्स तक, 5 अजीबोगरीब फूड 2025 में हुआ वायरल
Hatsun Agro- ये निजी डेयरी दक्षिण भारत में जाना-माना मान है। जो अपने ताजे दूध सप्लाई के लिए जानी जाती है।
Nandini- ये कर्नाटक की सरकारी सहकारी ब्रांड है, जो आसपास के राज्यों में भी अच्छी पहचान रखती है।
Gokul- ये ब्रांड खासतौर पर महाराष्ट्र में प्रसिद्ध है, जो अपने फुल क्रीम और गाय के दूध के लिए फेमस है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.