बिना हाथ लगाए बस इस ट्रिक से छीले गरमा गरम आलू, ना हाथ जलेगा और ना ही एक भी दाना होगा वेस्ट

Published : Oct 07, 2023, 08:02 AM ISTUpdated : Oct 07, 2023, 08:05 AM IST
peeling-hot-boiling-potatoes-without-using-hand

सार

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आलू उबालने के बाद गरम-गरम उसे छीलने पर आपके हाथ जल जाते हैं? तो हम आपको बताते हैं बिना हाथ लगाए आलू छीलने का एक बेहतरीन तरीका।

फूड डेस्क : आलू टमाटर की सब्जी बनानी है, समोसे बनाने हैं या आलू बड़े-आलू पराठे ही क्यों ना बनाने हो, इसके लिए आलू उबालना पड़ता है। लेकिन आलू उबालने के बाद अक्सर ऐसा होता है कि जब हम इसे गरम-गरम छीलते हैं तो इसकी भाप से हमारे हाथ जल जाते हैं और कई बार तो यह आलू इतने गर्म होते हैं कि इन्हें छीलना बहुत मुश्किल होता है। वहीं, ठंडा होने के बाद आलू अच्छी तरह से छीलते नहीं है। तो क्या कोई ऐसा तरीका है, जिससे हम बिना जले और हाथ लगाए गरम-गरम आलू को छील सकते हैं? जी हां, बिल्कुल है आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप बिना हाथ लगाए गरम-गरम उबले हुए आलू को छील सकते हैं...

इस तरह छीले बिना हाथ लगाए उबले हुए गरम-गरम आलू

इंस्टाग्राम पर anisha_crafts_and_lifestyle नाम से बने पेज पर इजी किचन टिप्स शेयर की गई है, जिसमें बताया गया है कि कैसे आप बिना हाथ लगाए उबले हुए गरम-गरम आलू छील सकते हैं। इसके लिए महिला ने आलू के आधे-आधे टुकड़े करके इसे उबाल लिया है। अब जब इसे छीलने की बारी आई तो इसके लिए एक जालीदार करछुल लिया और इस पर आलू को उल्टा रख दिया। अब एक कटोरी की मदद से आलू को प्रेस किया। ऐसा करने से आलू का छिलका ऊपर करछुल में रह गया और नीचे उबला हुआ आलू निकलकर आ गया। सोशल मीडिया पर यह हैक तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। तो अगर अब आप भी बिना हाथ लगाएं आलू छीलना चाहते हैं, तो यह तरीका अपना सकते हैं।

 

 

ऐसे 5 मिनट में उबाले आलू

परफेक्ट आलू उबालने के लिए सबसे पहले आलू को धोकर दो पीस में काटकर कुकर में डाल दें। इसमें थोड़ा सा पानी, नमक और आधा नींबू काट कर डाल दें। नींबू डालने से आलू फटता नहीं है और काले नहीं पड़ता है। आलू को 2 से 3 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं। इसके बाद गैस को धीमे करके 2 मिनट के लिए और पका लें। आलू उबालते समय अगर आप थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी डाल देते हैं, तो इससे आलू जल्दी उबल जाते हैं।

और पढ़ें- ऐसे बनाएं सुपर सॉफ्ट दही वड़े, खाकर पड़ोसन पूछेगी रेसिपी

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
5 मिनट में हेल्दी ब्रेकफास्ट, पोहा-पराठे छोड़ बनाएं ये साउथ इंडियन रेसिपी