
Virat Kohli Favorite Dish: भारतीय क्रिकेट टीम के धुआंधार खिलाड़ी विराट कोहली खाने पीने की भी बड़े शौकीन हैं। हालांकि, अब अपनी फिटनेस को लेकर विराट बहुत कॉन्शियस रहते हैं और बॉयल और ग्रिल फूड ही खाते हैं। खासकर वीगन डाइट उन्हें लेना पसंद हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब विराट कोहली दिल्ली की गलियों में घूम घूम कर छोले भटूरे से लेकर कसाटा आइसक्रीम तक खूब खाते थे और अगर विराट कोहली को दोबारा मौका मिले तो वह ₹10 के बिस्किट की यह रेसिपी भी जरूर ट्राई करना चाहेंगे। आइए आपको भी बताते हैं कैसे आप विराट कोहली की फेवरेट डिश को घर पर ही बना सकते हैं।
विराट कोहली की फेवरेट मैरी बिस्किट रेसिपी (Virat Kohli's favourite Marie biscuit recipe)
यूट्यूब पर Princess Kitchen n Story नाम से बने पेज पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का एक वीडियो शेयर किया गया हैं। इसमें उन्होंने बताया है कि अगर उन्हें एक दिन उनकी मनपसंद चीज खाने का मौका मिले तो सबसे पहले वह सुबह उठकर मैरी बिस्किट से एक मजेदार क्रीम सैंडविच बनाएंगे, जिसे आप घर पर ही ₹10 के मैरी बिस्किट से तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
एक मैरी बिस्किट का पैकेट
1 कटोरी दूध की मलाई
एक समय था जब विराट कोहली को खाने पीने का बहुत शौक था और वह दिल्ली की हर गली में जाकर वहां के स्ट्रीट फूड को ट्राई करते थे। उन्हें राम के छोले भटूरे से लेकर पनीर खुरचन तक पसंद हैं और साथ ही घर का बना राजमा चावल तो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद हैं। आज भी वह राजमा चावल खाते हैं, लेकिन छोले भटूरे और पनीर खुरचन जैसी डिशेज को अब अवॉइड करते हैं और ज्यादातर वीगन डाइट लेते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.