Special Menu For Iftra: रमजान में इफ्तार के लिए खास व्यंजन! कबाब, बिरयानी, फालूदा और शाही टुकड़ा जैसे स्वादिष्ट विकल्पों से मेहमानों का दिल जीतें। ये रेसिपी इफ्तार को बनाएंगी यादगार!
Ramadan Special Iftar Menu: रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है, इस दौरान सुबह की शेहरी, दिन का रोजा और शाम का इफ्तार सभी मुस्लिम भाइयों के लिए बहुत खास होता है। अगर इस खास वक्त में इफ्तार के दौरा घर में मेहमान आ रहे हों तो उनके लिए शाही और स्वादिष्ट डिशेज तैयार करना जरूरी हो जाता है। कबाब, दम बिरयानी और शाही टुकड़ा जैसी पारंपरिक डिशेज न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि इन्हें खाने से इफ्तार की दावत भी खास बन जाती है। आइए जानते हैं इन लजीज डिशेज के बारे में—
इफ्तार के लिए बनाएं ये स्वादिष्ट डिशेज, खाने वाले चांटते रह जाएंगे उंगलियां
1. कबाब – जायकेदार और कुरकुरी शुरुआत
इफ्तार की शुरुआत अगर गर्मा-गर्म कबाब से हो तो मज़ा दोगुना हो जाता है।
शामी कबाब, गलौटी कबाब, सीक कबाब या हरियाली कबाब जैसे ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं।
इन्हें हरी चटनी, प्याज और नींबू के साथ सर्व करें, ताकि फ्लेवर और बढ़ जाए।
2. दम बिरयानी – इफ्तार का स्टार डिश
बिरयानी बिना इफ्तार अधूरा लगता है, खासकर दम बिरयानी जो धीमी आंच पर पकाई जाती है।
आप चिकन, मटन या वेज बिरयानी बना सकते हैं।
इसे रायता, सलाद और शीरमाल के साथ सर्व करें ताकि इसका स्वाद और निखर जाए।
3. फालूदा – ठंडक और मिठास का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
गर्मी के मौसम में फालूदा एक बेहतरीन मिठाई है, जो इफ्तार के बाद ताजगी देती है।
इसमें सेवई, दूध, रोज़ सिरप, सब्जा बीज और आइसक्रीम का स्वाद होता है।
इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें, ताकि मेहमान इसका पूरा आनंद उठा सकें।
4. शाही टुकड़ा – मीठे के बिना इफ्तार अधूरा
इफ्तार में मिठाई के बिना मजा नहीं आता, और शाही टुकड़ा एक परफेक्ट ऑप्शन है।
इसे ब्रेड, दूध, चीनी, केसर और मेवों से बनाया जाता है।
यह एक रिच और शाही डिजर्ट है, जिसे ठंडा सर्व करें तो और भी स्वादिष्ट लगेगा।
5. मलाई कोफ्ता – नॉन-वेज नहीं खाते तो यह बेस्ट ऑप्शन
जो लोग नॉन-वेज नहीं खाते, उनके लिए मलाई कोफ्ता एक शानदार विकल्प है।
इसे मलाईदार ग्रेवी में तैयार किया जाता है, जो बेहद स्वादिष्ट होती है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.