
बारिश में अगर ध्यान ना दिया जाए, तो किचन की कई सारी चीज धीमे-धीमे खराब होने लगती हैं। बारिश के मौसम में नमी बढ़ने के कारण किचन में रखी चीनी अक्सर गीली या चिपचिपी हो जाती है। अगर डिब्बा थोड़ा सा खुला रह जाता है, तो उसमें नमी चली जाती है, इस कारण से चीनी के दाने एक दूसरे से चिपक जाते हैं और इन्हें इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो कुछ आसान ट्रिक का इस्तेमाल कर आप इसे दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं और दानेदार टेक्सचर वापस ला सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ सिंपल टिप्स के बारे में।
चीनी को अगर आप सुखाकर दानेदार बनाना चाहते हैं, तो इसे एक बड़ी ट्रे में एक परत पर फैलाएं। इसे तेज धूप में कुछ घंटे के लिए रख दें। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि नमी निकलती रहे। पूरी तरह से सूखने के बाद चीनी को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। अब इसके बाद आप इसे और टाइट कंटेनर में भरकर रख सकते हैं। अगर चीनी को ज्यादा देर तक खुले में छोड़ेंगे, तो इसमें धूल जाने का खतरा भी बढ़ जाएगा।
अगर चीनी हल्की गीली हुई है, तो आप इसे माइक्रोवेव में भी सुखा सकते हैं। एक प्लेट में चीनी को फैलाकर माइक्रोवेव में रख दें और कुछ सेकेंड बाद से हटाकर फिर से चलाएं। ऐसा दो से तीन बार करने पर गीली चीनी आसानी से सूख जाएगी। ध्यान रखें कि माइक्रोवेव पर ज्यादा देर तक चीनी मत रखें वरना वह कैरोलाइज हो जाएगी।
कई बार पूरी चीनी गीली नहीं होती बल्कि उनमें कहीं गांठ बन जाती है। ऐसी चीनी को सुखाने के लिए सबसे पहले चम्मच या साफ बेलन की मदद से इसे तोड़ लें। इसके बाद चीनी को प्लेट में फैलाकर धूप में सुखा सकते हैं।
और पढ़ें: Matchbox Moisture Removal: मानसून में बार-बार सील जाती है माचिस? जानें नमी दूर करने के Tips
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.