
फूड डेस्क: गर्मियों का मौसम आ चुका है और हर तरह सिर्फ चिलचिलाती गर्मी फैली हुई है। देखा जाए तो गर्मी कई चीजों का पर्याय है जैसे सूरज की प्रचंड गर्मी, आलसी दोपहर और सबसे सुखद आम की रसदार मिठास। फलों का राजा आम बाजार में आ गया है। यह सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होता है, बल्कि इसके ढेर सारे हेल्थ फायदे भी हैं। यही वजह है कि गर्मी के मौसम में हेल्थ एक्सपर्ट भी आम का सेवन करने की सलाह देते हैं। हालांकि, आमतौर पर कई लोग गर्मी के मौसम में आम को पानी में भिगोने की सलाह देते हैं। आखिर ऐसा क्यों किया जाता है? यहां जानें आमों को पानी में भिगोने की आवश्यकता क्यों है।
पानी में क्यों भिगोए जाते हैं आम?
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि हर बार खाने से पहले आम को रेफ्रिजरेटर में रखने के बजाय, कृपया इसे कुछ घंटों के लिए भिगो दें, ताकि अतिरिक्त फाइटिक एसिड निकल जाए, कीटनाशकों के सभी अवशेष निकल जाए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आम की गर्मी, जो पर्यावरणीय गर्मी है, हमारे स्वास्थ्य में बड़ी गड़बड़ी पैदा कर सकती है। इसके बाहर निकालने के लिए आम को पानी में भिगोकर रख दें।
कुछ लोग आम को दूध के साथ मिलाकर खाते हैं। इसपर एक्सपर्ट का कहना है कि इसे गर्मियों का बेस्ट सुपरफूड बताया गया है। दूध कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन देरता है, जबकि आम पोषक तत्वों, ऊर्जा और मिठास का खजाना प्रदान करता है। इसलिए इन दिनों को मिक्स करना बहुत की सही ऑप्शन है।
आम खाने के फायदे क्या हैं?
आम के फायदे केवल पोषण से कहीं अधिक हैं। चिलचिलाती गर्मी के महीनों के दौरान आम इम्युनिटी और जीवन शक्ति को बढ़ावा देता है। इसके शीतलन गुण शरीर की आंतरिक गर्मी को संतुलित करने में मदद करते हैं, जिससे तपते मौसम से ताजगी भरी राहत मिलती है। आम में मौजूद विटामिन सी और कैरोटीनॉयड त्वचा को सूरज की क्षति से बचाने और एक स्वस्थ, चमकदार रंगत को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। साथ ही आम पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है।आम में मौजूद विटामिन ए आंखों को स्वस्थ बनाए रखने और उम्र से संबंधित दृष्टि समस्याओं जैसे मैक्यूलर डीजनरेशन को रोकने के लिए आवश्यक है।
और पढे़ं - आलू ही आलू खाता है बच्चा? घर में फटाफट बनाएं 6 सबसे टेस्टी Recipes
गर्मी में भी 10 दिन तक हरा और ताजा रहेगा पुदीना, धनिया और करी पत्ता, बस आजमाएं
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.