40 करोड़ की गाय: सिर्फ 2-3 लीटर दूध देती है फिर इतनी महंगी क्यों है यह COW

Published : Nov 12, 2025, 10:45 AM ISTUpdated : Nov 12, 2025, 11:18 AM IST
World Most Expensive Cow

सार

Most Expensive Cow: दुनिया की सबसे महंगी गाय का खिताब नेलोर नस्ल के वियाटिना-19 को मिला। 40 करोड़ में इस गाय की नीलामी की गई। 11 सौ किलो से भी ज्यादा वजन वाले इस गाय की आइए जानते हैं, खासियत। 

World Most Expensive Cow: भारत में एक गाय की कीमत कितनी हो सकती है, 50 हजार, 70 हजार, एक लाख या फिर 2 लाख, 5 लाख..इससे ज्यादा की गाय बहुत ही मुश्किल से मिलेगी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्राजील में एक ऐसा गया है, जिसकी कीमत कई लग्जरी अपार्टमेंट से ज्यादा महंगा है। इस गाय की नीलामी हुई है, 40 करोड़ रुपए में। पढ़कर झटका लगा ना। लेकिन यह सच है।

40 करोड़ में बिक कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

ब्राजील की इस गाय ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया, जब इसकी नीलामी 40 करोड़ रुपए में हुई। नेलोर नस्ल के गाय जिसका नाम वियाटिना-19 है, बेहद ही खूबसूरत है। बर्फ की तरह सफेद गाय को देखते ही कोई भी मोहित हो जाए। इस गाय का वजन इसी नस्ल के दूसरे गायों की वजन की तुलना में दोगुना है। इसका वजन 1,101 किलोग्राम है। इस गाय को खास तरीके से रखा भी जाता है।

गाय की देखभाल होती है स्पेशल

करोड़ों के इस गाय की निगरानी सीसीटीवी से किया जाता है। साफ सुथरे जगह पर इसे रखा जाता है। मौसम के अनुकूल इसके रहने की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं जानवरों के एक डॉक्टर हमेशा इसके लिए एक तैनात रहता है।

और पढ़ें: गाय या भैंस, आखिर बच्चे के लिए किसका दूध है ज्यादा फायदेमंद? आज तक गलतफहमी के शिकार थे आप और हम

गाय ने जीता है ये खास अवॉर्ड

बेहद ही खूबसूरत गाय Viatina-19 ने अब तक कई अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। जिसमें मिस साउथ अमेरिका का खिताब भी शामिल है, जो टेक्सास के फोर्ट वर्थ में आयोजित चैंपियन ऑफ द वर्ल्ड प्रतियोगिता में मिला था।यह प्रतियोगिता गायों और बैलों के लिए मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की तरह है। इसमें दुनिया भर के खूबसूरत गाय और बैल हिस्सा लेते हैं।

गाय क्यों बिकी इतनी महंगी

दरअसल, इस गाय में वो तमाम गुण है, जो मालिक चाहते हैं। इस गाय में तेजी से मांसपेशियों का विकास हुआ, उसकी प्रजनन क्षमता सबसे अच्छा है। इतना ही नहीं इसके गुण इसके संतानों में सबसे ज्यादा ट्रांसफर होता है। ऐसी गायों को मारा नहीं जाता है, बल्कि सरोगेट की तरह यूज किया जाता है, ताकि वे अगली शानदार गायें पैदा करेंगी।

कितनी दूध देती है ये गाय

बता दें कि ब्राजील में ऐसी गाय दूध के लिए नहीं पाला जाता है, बल्कि मांस के लिए पाला जाता है। ये गाय हर दिन बस 2-3 लीटर ही दूध देते हैं।

दुनिया की सबसे महंगी गाय ‘Viatina-19’ से जुड़ी दिलचस्प बातें

एग सेल्स की कीमत ₹2 लाख से ज्यादा

इसकी अंड कोशिकाएं (egg cells) खरीदने के लिए 2 लाख से ज्यादा की कीमत चुकाए जाते हैं। ताकि उसी जैसी नस्ल की गाय पैदा की जा सके।

आधे-आधे में बंटी गाय

दो रैंच मालिकों ने इसे 50-50% हिस्सेदारी में खरीदा था। मतलब इस गाय को बिजनेस पार्टनरशिप में खरीदा गया है।

एल्विस प्रेस्ली का कनेक्शन

जब इसे ऑक्शन में खरीदा गया, तो Elvis Presley का गाना “Suspicious Minds” बजाया गया। मालिक इसे शुभ संकेत मानते हैं।

भारतीय नस्ल से जुड़ी जड़ें

यह Nelore नस्ल की गाय है, जो भारत की Zebu गाय से उत्पन्न हुई है।

‘सुपरकाउ’ का टूरिस्ट अट्रैक्शन

ब्राज़ील के Uberaba शहर में इसके नाम पर बिलबोर्ड्स लगे हैं और लोग इसे देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं।

इसे भी पढ़ें: इस डेयरी ने 250Cr का नकली घी बेचा, जानें कैसे घर में नकली-असली पहचानें?

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Leftover Rice Breakfast Recipes: बासी चावल से बनाएं 5 टेस्टी ब्रेकफास्ट, रात के बचे राइज होंगे यूज और 5 मिनट में नाश्ता तैयार
Crispy Besan Chilla: 2 हिस्सों में टूट जाता है बेसन का चीला? बस अपनाएं 5 छोटी-सी ट्रिक