
फूड डेस्क: गर्मियों के दिनों में अधिकतर लोगों को खरबूज खाना पसंद होता है। यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर और हार्ट संबंधी समस्याओं से हमें बचाता है। वैसे तो आमतौर पर खरबूजा 50 से 60 रुपए प्रति किलो या फिर कभी कभार ₹100 किलो पहुंच जाती है, लेकिन आज हम आपको बताते हैं ऐसे खरबूजे के बारे में जो 50 या ₹100 किलो नहीं बल्कि इसकी कीमत तो इतनी है कि इसमें एक महिंद्रा थार कार भी आ जाए।
दुनिया का सबसे महंगा खरबूज
दुनिया के सबसे महंगे खरबूज का नाम युबारी किंग है, जो खास तौर पर जापान में उगाया जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे कीमती फल है। इसकी खेती केवल जापान के होक्काइडो द्वीप पर युबारी शहर में की जाती है। इस शहर की जलवायु खरबूज की खेती के लिए बहुत अनुकूल मानी जाती है। इसी वजह से इस खरबूज का नाम इस शहर के नाम पर युबारी ही रखा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2022 में युबारी किंग की नीलामी 20 लाख रुपए में की गई थी। इतनी कीमत में तो भारत में एक चमचमाती महिंद्रा थार कार भी आ जाएगी। इससे पहले इस खरबूज को 18 लाख रुपए में भी बेचा गया था।
युबारी किंग खरबूज के फायदे
युबारी किंग खरबूज अपनी मिठास और स्वाद के कारण पूरी दुनिया में मशहूर है। कहा जाता है कि रात के समय यहां तापमान में भारी उतार-चढ़ाव होता है और इसी तापमान में खरबूज बहुत मीठा और स्वादिष्ट होता हैय़ इतना ही नहीं बेहतरीन स्वाद के अलावा युबारी किंग इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। इसमें साधारण तरबूज से ज्यादा पोटेशियम, विटामिन सी, फास्फोरस, विटामिन ए और कैल्शियम की मात्रा होती है।
और पढ़ें- जाने अनजाने में दूध के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 7 दवाइयां
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.