
लाइफस्टाइल डेस्क. विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट समेत कई बॉलीवुड सितारों को लेकर वीगन होने का शब्द आए दिन सुनते होंगे। सेलेब्स के साथ-साथ अब आम लोगों में भी वीगन होने का चलन बढ़ता जा रहा है। 1 नवंबर को वर्ल्ड वीगन डे (World Vegan Day 2023) भी मनाया जाता है। सवाल आपके मन में होता होगा कि यह वीगन होना क्या होता है। वीगन लाइफस्टाइल जीने का मतलब होता है। मांसाहारी चीजों से दूर होना, डेयरी प्रोडक्ट को छोड़ देना और प्लांट बेस्ट फूड का उपयोग करना वीगन होना कहलाता है। वर्ल्ड वीगन डे के जरिए लोगों को शाकाहारी खाने के फायदों के बारे में बताया जाता है।
वर्ल्ड वीगन डे का इतिहास ( world vegan day history)
वर्ल्ड वीगन डे की शुरुआत 1994 में यूनाइटेड किंगडम में द वेगन सोसाइटी की तत्कालीन अध्यक्ष लुईस वालिस ने की थी। 1 नवंबर 1944 में द वेगन सोसाइटी की स्थापना की गई थी। इसलिए इस दिन को वीगन डे के रूप में मनाने का फैसला लिया गया। "वेगन" शब्द का इस्तेमाल द वेगन सोसाइटी के सह-संस्थापक डोनाल्ड वॉटसन ने किया था। ऐसा आहार जिसमें न केवल मांस और मछली बल्कि डेयरी, अंडे और शहद जैसे अन्य सभी पशु उत्पाद भी शामिल नहीं हैं।
वर्ल्ड वीगन डे का महत्व ( world vegan day Significance)
वर्ल्ड वीगन डे के दिन पूरी दुनिया में वेजीटेरियन लाइफस्टाइल को बढ़ावा देना और लोगों को इसके फायदों के बारे में बताना शामिल है। यह लोगों को वेजिटेरियन डाइट अपनाने और प्लांट बेस्ट ऑप्शन तलाशने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह डाइट इस नैतिक विश्वास पर आधारित है कि जानवरों का का भोजन, कपड़े या किसी अन्य उद्देश्य के लिए शोषण नहीं किया जाना चाहिए। यह दिन पशु अधिकारों के सम्मान और सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालता है।
कई लोग वीगन डाइट हेल्थ को नजर में रखते हुए भी चुनते हैं। एक बैलेंस वेजीटेरिनय डाइट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह कई पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करता है। इतना ही नहीं यह पर्यावरण को प्रदूषित होने से भी बचाता है।ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम हो सकता है।
वर्ल्ड वीगन डे थीम (world vegan day theme)
वर्ल्ड वीगन डे थीम की बात करें तो इस बार विश्व शाकाहारी दिवस की थीम है 'फ्यूचर नॉर्मल'। जो शाकाहारी खोज और उसे अपनाने के महत्व पर जोर देता है। बता दें कि पिछले कुछ सालों से वीगन के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है।
और पढ़ें:
स्ट्रीट भेलपूरी की दीवानी है नीता अंबानी, नोट करें 5 मिनट वाली रेसिपी
Karva chauth recipe: करवा चौथ पर भोग में बनाएं बेसन के लड्डू
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.