Year Ender 2023: 6 अजीबो गरीब Food Combos इस साल खूब हुए वायरल, Video देखगा क्या

हम आपको इस आर्टिकल में साल 2023 में वायरल हुए वियर्ड फूड के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे देखकर कुछ लोग हैरान रह गए तो कुछ लोगों ने अपनी भड़ास निकालीं।

Nitu Kumari | Published : Dec 7, 2023 7:11 AM IST / Updated: Dec 13 2023, 01:28 PM IST

फूड डेस्क. इंटनेट एक अट्रैक्ट करने वाली जगह है। जहां पर कॉन्टेंट की कोई कमी नहीं है। एक चीज जो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही है तो है अजीब फूड कॉम्बिनेशन। लोग नए-नए डिश बनाने के चक्कर में कुछ ऐसा उसमें मिलाने की हिम्मत करते हैं जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। साल 2023 खत्म होने वाला है। हम यहां पर 6 वियर्ड फूड कॉम्बिनेशन दिखाने जा रहे हैं जो साल 2023 (Year Ender 2023) में खूब वायरल हुआ।

फैंटा आमलेट

सूरत में एक फूड स्टॉल शेफ फैंटा के साथ अंडे फ्राई करते दिखा। गर्म तेल में अंडा और फिर उसपर फैंटा डालकर ऑमलेट बनाते हुए शख्स दिखाई दे रहा है। अब भगवान जानें टेस्ट में ये कैसा लगता होगा। लेकिन हेल्थ के हिसाब से किसी भी मायने में यह ठीक नहीं कहा जा सकता है। लोगों ने इस वीडियो को खूब वायरल किया था।

आमरस डोसा

अप्रैल 2023 में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ "चीसी आमरस डोसा" । जी हां नाम के साथ डोसा का नया आविष्कार भी लोगों को हैरान करके रख दिया। एक शख्स को डोसा बनाते और फिर उस पर आमरस डालते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वो पनीर को कद्दूकस करके डाला और उसके ऊपर बादाम, काजू और किशमिश जैसे सूखे मेवे दिखा। आप कल्पना कर सकते हैं कि खाने में यह कैसा लग रहा होगा।

 

 

पाव भाजी विद आइसक्रीम

साल 2023 में ही "पाव भाजी आइसक्रीम" सोशल मीडिया पर लोगों के सामने आया। पाव भाजी में आइसक्रीम मिलाकर खाना कैसा होता होगा आप सोच सकते हैं। वीडियो में एक आइसक्रीम विक्रेता को आइसक्रीम काउंटर पर कुछ पाव रखते और फिर उन पर भाजी डालते हुए देखा जा सकता है। फिर उन्होंने मिश्रण में प्याज, हरी चटनी और दूध मिलाया!

 

 

स्पेशल मछली चाय

चाय के साथ लोग अदरक, इलाइची मिलाते हैं। लेकिन एक बंगाली महिला ने तो चाय में मछली काटकर उबाल दिया। इतना ही नहीं चाय को छानने के बाद चाय के अंदर पकी हुई मछली को चाय में बतौर सजावट इस्तेमाल कर दिया। स्पेशल मछली टी सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो लोगों का गुस्सा फूड पड़ा। कुछ लोगों ने यहां तक कह दिया कि इस वीडियो को देखकर वो चाय पीना ही छोड़ देंगे।

 

 

मैगी के साथ हुआ खूब एक्सपेरिमेंट

सबका प्यार मैगी के साथ साल 2023 में खूब एक्सपेरिमेंट किया गया। किसी ने इसे कोल्ड ड्रिंक के साथ पकाया तो किसी ने दूध के साथ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसका नाम दिया गया "कोल्ड ड्रिंक मैगी" । वीडियो में दो लोग पहले उबलते पानी में मक्खन की एक बड़ी सी पट्टी डालते हैं। इसके बाद रेड बुल, थम्स अप, फैंटा, स्टिंग एनर्जी ड्रिंक और जीरा सोडा डाला। फिर मैगी मिलाई और उसे पकाया। फिर इसपर पनीर ढेर सारा कद्दूकस करके डाल दिया। यकीनन इस मैगी को खाकर आप अस्पताल जरूर पहुंच जाएंगे।

 

 

टमाटर विद आइसक्रीम

साल 2023 में टमाटर आइसक्रीम भी खूब वायरल हुआ। आइसक्रीम बनाने वाली प्लेट पर टमाटर को पहले काटकर डाला। इसके बाद कैरेमल डाला और फिर दूध। 5 मिनट में बंदे ने टमाटर की आइसक्रीम तैयार करके दे दी।

 

 

इसके अलावा भी इस साल कई तरह के अजीबो गरीब फूड्स वायरल हुए। दूध मैगी, मैगी कैंडी और ना जाने क्या-क्या। कभी-कभी वियर्ड कॉम्बिनेशन अच्छा टेस्ट दे जाता है। तो कभी-कभी यह सही डिश को भी खराब कर देता है। आपका इस बारे में क्या ख्याल है।

और पढ़ें:

Year Ender 2023: 10 सेलेब्स जिनका इस साल ट्रेंड में रहा फैशन

आशिका रंगनाथ की कांजीवरम से शिफॉन तक, 10 साड़ी वेडिंग में करें हैंक

Read more Articles on
Share this article
click me!