Real Look Artificial Plants: अक्सर लोग घर में पेड़ पौधे इसलिए नहीं लगाते क्योंकि उनकी देखभाल मुश्किल होती है। ऐसे में अगर आप आर्टिफिशियल फ्लावर प्लांट्स ढूंढ रहे हैं, जो बिल्कुल असली जैसे लगे, तो हम आपको बताते हैं इन 5 फ्लावर प्लांट्स के बारे में...
ऑर्किड के फूल बहुत ही एलिगेंट और लग्जरी लुक आपके ड्राइंग रूम को दे सकते हैं। आप सिल्क या लेटेक्स मटेरियल वाले ऑर्किड फ्लावर प्लांट्स को चुनें। ये बिल्कुल असली जैसे लगते हैं। इसे आप सेंटर टेबल, बेडरूम, साइड टेबल या ऑफिस डेस्क पर भी रख सकते हैं।
इनडोर के लिए आप आर्टिफिशियल रोज प्लांट भी घर में लगा सकते हैं, जो रोमांटिक और फ्रेश फील देते हैं। हाई क्वालिटी फैब्रिक वाले गुलाब दिखने में बिल्कुल असली की तरह लगते हैं। आप इन्हें लिविंग रूम, एंट्री एरिया या डाइनिंग टेबल पर भी सजा सकते हैं।
35
आर्टिफिशियल ट्यूलिप प्लांट
आर्टिफिशियल ट्यूलिप प्लांट्स भी मॉडर्न और एस्थेटिक लुक घर को दे सकते हैं। ये बहुत ट्रेंड में भी है। खासकर मिनिमलिस्ट होम डेकोर में ये बहुत ही सुंदर दिखते हैं। आप इसे स्टडी टेबल या ड्राइंग रूम में सेंटर टेबल पर रख सकते हैं। इसमें कई तरह के कलर्स भी आते हैं। आप अपने घर के पेंट के अनुसार पिंक, येलो, रेड कलर के फ्लावर्स लें।
45
आर्टिफिशियल लिली प्लांट
आर्टिफिशियल लिली प्लांट के फूल बड़े और बहुत ही अट्रैक्टिव होते हैं। हाई ग्रेड प्लास्टिक या सिल्क से बने लिली प्लांट आसानी से मार्केट में मिल जाते हैं। आप लिली आर्टिफिशियल प्लांट पूजा रूम, हॉल या बालकनी के कॉर्नर में रखें।
55
आर्टिफिशियल लैवेंडर प्लांट
लैवेंडर प्लांट्स भी छोटे और डेकोरेटिव प्लांट्स होते हैं। ये शेल्फ, किचन या बाथरूम एरिया के पास भी बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। इन्हें वुडन शेल्फ या विंडो के पास रखें। इससे घर को बहुत ही एस्थेटिक लुक मिलेगा। याद रखें कि आर्टिफिशियल प्लांट्स खरीदते समय सिल्क या लेटेक्स मटेरियल ही चुनें। नेचुरल कलर शेड लें, जिसकी बहुत ज्यादा चमकीली पत्तियों ना हो। हमेशा मैट फिनिश वाले प्लांट ही खरीदें।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.