Puja Room Plants: घर में संपत्ति और शांति का होगा वास, पूजा रूम में रखें 5 प्लांट

Published : Jan 31, 2026, 10:46 AM IST

Puja Room Plants: घर में सबसे पवित्र स्थान पूजा रूम का होता है। यहां से निकली पॉजिटिव एनर्जी पूरे घर में फैलती है। शास्त्र के मुताबिक कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें पूजा रूम में रखने से मन को शांति मिलती है। तो बताते हैं, ऐसे 5 प्लांट के बारे में।

PREV
16

घर की सुंदरता में चार-चांद लगाने का काम प्लांट करते हैं। ये ना सिर्फ हवा को साफ करते हैं, बल्कि मेंटल पीस और ब्यूटी को फ्लॉन्ट करते हैं। लिविंग रूम के साथ-साथ अपने घर के सबसे पवित्र स्थान पूजा रूम में भी प्लांट रखें। हम यहां पर कुछ प्लांट बताने जा रहे है, जिसके रखने से मन को शांति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

26

तुलसी

अगर आपका पूजा रूम बड़ा है और सीधी धूप आती है, तो आप वहां पर तुलसी का पवित्र पौधा लगा सकते हैं। तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। तुलसी के पत्तों से वातावरण शुद्ध होता है, निगेटिव एनर्जी दूर रहती है। यहां पर आप छोटे गमले में लगाकर तुलसी का पौधा रख सकते हैं। अगर पूजा रूम में धूप नहीं आती है, तो हर तीसरे दिन बालकनी या छत पर धूप लगाने के लिए रखें।

36

मनी प्लांट

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को पूजा रूम में रखने से घर में धन-दौलत की कमी नहीं होती है। यह पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करता है। हल्की धूप जहां आती हो, वहां पर मनी प्लांट रखें। आप चाहें तो मिट्टी के गमले में या पानी में भी लगाकर इसे रख सकते हैं।

46

लकी बैंबू

लकी बैंबू को सौभाग्य और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। पूजा रूम में इसे रखने से पॉजिटिव वाइब्स बनी रहती है। इस प्लांट को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। अगर पानी में लगाते हैं, तो हर दूसरे दिन पानी को बदल दें।

56

पीस लिली

पीस लिली अपने नाम की तरह ही शांति और सुकून का अहसास कराती है। इसके सफेद फूल पूजा रूम के शांत वातावरण के लिए परफेक्ट होते हैं। यह पौधा हवा को भी शुद्ध करता है और कम रोशनी में भी आसानी से पनप जाता है।

66

एरेका पाम

एरेका पाम पूजा रूम में रखने के लिए एक अच्छा इंडोर प्लांट है। यह निगेटिव एनर्जी को कम करता है और घर में ताजगी बनाए रखता है। इसे पूजा घर के कोने में रखा जा सकता है, जहां हल्की धूप आती हो।

और पढ़ें: Summer Flowers Plants: फरवरी में लगाएं ये 7 फ्लावर प्लांट, पूरी गर्मी गुलजार रहेगी बालकनी

Purple Indoor Plant: सुकून संग स्टाइल, 7 पर्पल पौधों से सजाएं घर

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories