Best Indoor Plants For Small Pots: छोटे गमले में उगने वाले ये 5 इंडोर प्लांट, ये कम जगह में तेजी से ग्रो करते हैं और होम डेकोर को स्टाइलिश व फ्रेश लुक देते हैं। घर छोटा है और बड़े गमले रखने की जगह नहीं है, तो इन 5 प्लांट्स से सजाएं अपना आशियाना।
Indoor Plants for Small Pots: आजकल अपार्टमेंट और छोटे घरों में रहने वाले लोग भी हरियाली से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन जगह की कमी सबसे बड़ी समस्या बन जाती है। ऐसे में छोटे गमले में आसानी से उगने वाले इंडोर प्लांट्स एक परफेक्ट सॉल्यूशन हैं। ये न सिर्फ कम जगह लेते हैं बल्कि तेजी से बढ़ते हैं और घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। सही पौधे चुन लिए जाएं तो खिड़की की सिल, स्टडी टेबल या किचन कॉर्नर भी मिनी गार्डन बन सकता है। यहां हम आपको ऐसे 5 बेस्ट इंडोर प्लांट्स बता रहे हैं जो छोटे पॉट्स में भी हेल्दी और घने रहते हैं।
1. मनी प्लांट
मनी प्लांट छोटे गमलों के लिए सबसे पॉपुलर पौधा है। यह पानी और मिट्टी- दोनों में आसानी से उग जाता है। इसकी बेल तेजी से बढ़ती है और इसे दीवार या शेल्फ पर ट्रेलिंग स्टाइल में सजाया जा सकता है। कम रोशनी में भी यह अच्छी ग्रोथ करता है और घर की हवा को शुद्ध रखने में मदद करता है।
2. स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट छोटे पॉट्स में बेहद अच्छा परफॉर्म करता है। इसे बहुत कम पानी और देखभाल की जरूरत होती है। यह नाइट टाइम ऑक्सीजन रिलीज करता है, जिससे बेडरूम के लिए परफेक्ट माना जाता है। इसकी सीधी पत्तियां मॉडर्न होम डेकोर में स्टाइलिश लुक देती हैं।
3. स्पाइडर प्लांट
स्पाइडर प्लांट छोटे गमले में जल्दी फैलता है और छोटे-छोटे बेबी प्लांट भी देता है। इसे हैंगिंग पॉट या टेबल पॉट दोनों में रखा जा सकता है। यह इंडोर पॉल्यूशन कम करता है और कम धूप में भी अच्छी ग्रोथ करता है।
इसे भी पढ़ें- Purple House Plants: घर को मिलेगा क्लासी और लग्जरी लुक, ग्रीन नहीं रखें 5 पर्पल लीफ प्लांट
4. पीस लिली
पीस लिली छोटे गमले में भी खूबसूरती से खिलती है। इसके सफेद फूल घर को एलिगेंट लुक देते हैं। यह इंडायरेक्ट लाइट में अच्छी रहती है और हवा को साफ करने के लिए जानी जाती है। ऑफिस डेस्क या लिविंग रूम के लिए परफेक्ट प्लांट है।
5. सक्यूलेंट्स
सक्यूलेंट्स जैसे एलोवेरा, हावर्थिया और इचेवेरिया छोटे पॉट्स के लिए बेस्ट हैं। इन्हें बहुत कम पानी की जरूरत होती है और ये स्लो ग्रोअर होते हुए भी लंबे समय तक सुंदर दिखते हैं। ये मिनिमल डेकोर लुक के लिए परफेक्ट हैं।
इसे भी पढ़ें- छोटी बालकनी गार्डन? फिर भी दिखेगा “विला” जैसा स्पेस, जानें ये डेकोर ट्रिक
