- Home
- Lifestyle
- Gardening
- Summer Flowers Plants: फरवरी में लगाएं ये 7 फ्लावर प्लांट, पूरी गर्मी गुलजार रहेगी बालकनी
Summer Flowers Plants: फरवरी में लगाएं ये 7 फ्लावर प्लांट, पूरी गर्मी गुलजार रहेगी बालकनी
Summer Flowers Plants: समर में अगर आप भी अपने बगिया को फ्लावर से भरा रखना चाहती हैं, तो फरवरी में 7 प्लांट लगा लें। बोगनविला से लेकर जैस्मीन तक 7 प्लांट ऐसे हैं, जो पूरी गर्मी आपके बगीचे में रौनक भरती रहेंगी ।

भारत में फरवरी का महीना गार्डनिंग के लिए बेहद खास माना जाता है। ठंड धीरे-धीरे कम होने लगती है और मौसम हल्का गर्म होने लगता है, जो कई फूलों वाले पौधों के लिए एकदम अनुकूल होता है। अगर आप चाहते हैं कि अप्रैल आते-आते आपके गमलों या बगीचे में फूल खिलने लगें, तो फरवरी में इन पौधों को लगाना सबसे सही समय होता है।
जैस्मीन
जैस्मीन (मोगरा) गर्मी के मौसम में भी अच्छी तरह खिलने वाला खुशबूदार फूल है। इसे भरपूर धूप और हल्की-सी नमी वाली मिट्टी पसंद होती है, जिससे अप्रैल से लगातार फूल आते रहते हैं। शाम के समय इसकी महक पूरे घर और गार्डन को महका देती है। फरवरी में इसे गमले में लगाएं।
जिनिया (Zinnia)
जिनिया कई रंगों में खिलता है। यह गर्मी को पसंद करने वाला फूल हैं। फरवरी में आप इसे गमले में या क्यारी में लगा सकती हैं। मार्च से यह खिलना शुरू हो जाता है और पूरी गर्मी फूलों से लदा होता है। इस प्लांट की देखभाल भी कम करनी पड़ती है।
गुलहड़
गुलहड़ गर्मी के मौसम में भी आसानी से उगने वाला पौधा है, जिसे तेज धूप और गर्म हवाएं बिल्कुल प्रभावित नहीं करतीं। फरवरी-मार्च में लगाया गया गुलहड़ अप्रैल से लगातार बड़े और रंग-बिरंगे फूल देने लगता है। कम पानी और थोड़ी सी देखभाल में गुलहड़ घर के गार्डन और गमलों की शोभा बढ़ा देता है।
सूरजमुखी (Sunflower)
सूरजमुखी भी आपने बालकनी के गमले में लगा सकते हैं। यह तेजी से बढ़ने वाला पौधा है। फरवरी में बीज लगाने पर 50–60 दिनों में फूल दिखाई देने लगते हैं। इसे भरपूर धूप और खुली जगह चाहिए।
बालसम (गुलमेहंदी)
बालसम या गुलमेहंदी गर्मी और नमी में अच्छी तरह बढ़ती है। फरवरी इसका सही समय है, जिससे अप्रैल में पौधा फूलों से भर जाता है। बालसम भी कई रंग में खिलते हैं। आप मिक्स बालसम अपने बालकनी में लगा सकते हैं।
कोसमॉस (Cosmos)
कोसमॉस फूल बेहद हल्के और आकर्षक होते हैं। यह पौधा फरवरी में लगाने के बाद अप्रैल से लेकर जून तक खूब फूल देता है। इस प्लांट में भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। सही वक्त पर पानी और धूप इसे चाहिए। छोटे गमले से लेकर क्यारी तक में इसे लगा सकते हैं।
बोगनवेलिया (Bougainvillea)
सबसे कम देखभाल वाला बेल है। वैसे तो यह पूरे साल खिलता है, लेकिन गर्मी इसका पसंदीदा मौसम है। इस मौसम में वो खूब खिलता है। यह भी प्लांट कई रंगों में खिलता है। गुलाबी, सफेद, नारंगी समेत कई रंग आपकी बालकनी में रौनक ला सकते हैं। इस प्लांट को बड़े गमले में लगाएं ताकि ये तेजी से फैल सकें।
और पढ़ें: Valentine पर बनें नेचर लवर, गिफ्ट में सनम को दें 5 Red Leaf Indoor Plants
Viral Garden Tip: बगीचे से चूहे होंगे छूमंतर, चिड़ियों की चहचहाहट गूंजेगी-बस करें ये आसान बदलाव
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.