
घर में रखे पुराने या हल्के टूटे कांच के गिलास को फेंके नहीं। थोड़ी क्रिएटिविटी से इन्हें छोटे और खूबसूरत प्लांटर में बदला जा सकता है। स्पाइडर प्लांट, पर्पल लीफ और छोटे सकुलेंट जैसे पौधे इनमें बेहद स्टाइलिश दिखते हैं और घर की डेकोर भी क्लासी लगती है।
पुराने कांच के गिलास में छोटा स्पाइडर प्लांट लगा लें। इसकी लंबी हरी-पट्टीदार पत्तियां कांच के पार दिखाई देती हैं, जिससे प्लांटर को नेचुरल और मिनिमल लुक मिलता है। इसे खिड़की, स्टडी टेबल या बालकनी की शेल्फ पर रखें। छोटे गिलास में स्पाइडर प्लांट की कटिंग भी डेकोर कर सकते हैं।
घर को कलरफुल लुक देना चाहते हैं तो पर्पल लीफ वाला पौधा कांच के गिलास में लगाएं। इसकी गहरी बैंगनी पत्तियां ट्रांसपेरेंट ग्लास के साथ खूबसूरत कंट्रास्ट बनाती हैं। एक जैसे कई गिलास में अलग-अलग छोटे पौधे रखकर मिनी प्लांट कलेक्शन भी तैयार कर सकते हैं।
छोटे सकुलेंट पुराने गिलास के लिए शानदार हैं। इन्हें ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती और इनका कॉम्पैक्ट आकार कांच के कंटेनर में बहुत खूबसूरत लगते हैं। सफेद कंकड़, छोटे पत्थर या डेकोर ग्रेवल की पतली लेयर डालकर प्लांटर को मॉडर्न टच दिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Iron Deficiency In Plants: पीली पत्तियों का असली कारण कहीं आयरन की कमी तो नहीं? जानें लक्षण और आसान उपाय
इन DIY प्लांटर्स को लकड़ी की ट्रे, छोटी टेबल या खिड़की के पास ग्रुप में रखें। अलग-अलग आकार के गिलास में छोटे पौधे लगाकर यूनिक डेकोरेशन लुक दें। ट्रांसपेरेंट ग्लास में मिट्टी के साथ सफेद कंकड़ की लेयर रखने से पूरा सेटअप और भी क्लासी नजर आता है।
इसे भी भी पढ़ें- 15 अगस्त पर घर-ऑफिस में लगाएं प्लांट तिरंगा, नारंगी-सफेद फूल और हरी पत्तियों से सजाएं कोना
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.