Coconut Shell Unique Planter: क्रिएटिविटी के आगे ट्रेंड फेल, नारियल छिलकों से बनाएं क्यूट प्लांटर

Published : Apr 19, 2026, 07:00 PM IST
coconut shell planter

सार

Coconut Shell Planter Ideas Easy: नारियल के छिलकों से घर पर बनाएं आसान क्यूट और क्रिएटिव प्लांटर। जानिए डेकोरेटिव, हैंगिंग और आर्टिस्टिक गमले आइडियाज जो कम खर्च में घर की खूबसूरती जीरो से हीरो पर ला देंगे।

पौधे लगाना का शौक तो है लेकिन ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहते हैं तो क्यों न DIY तरीका अपनाकर शानदार प्लांटर बनाएं जाएं। जो केवल गमले का ही नहीं बल्कि होम इंटीरियर का काम भी करेंगे। आप भी देखें नारियल के छिलकों से बनने वाले प्लांटर के साथ सुंदर क्राफ्ट आइडियाज जो आशियाने की सुंदरता में चार चांद लगाएंगे। इन Coconut Shells Craft & Planter जरूर ट्राई करें।

डेकोरेटिव कोकोनट प्लांटर

सूखे नारियल खोल से आप इस तरह के छोटे-छोटे सुंदर प्लांटर बना सकते हैं, जो चिक बोहो डॉट लुक देते हैं। इन्हें लिविंग रूम के साथ बालकनी में भी रखा जा सकता है। बनाने के लिए सूखे नारियल को दो हिस्से में कांटकर अंदर की मलाई पूरी तरह से निकाल दें, बाहरी सतह को सैंडपेपर से घिसकर चिकना कर लें, पेंट की मदद से मनपसंदीदा कार्टून करेक्टर या डिजाइन बनाकर मोतियों से सजा दें और सूखने के लिए रख दें। ऐसे प्लांटर ECO Friendly होने के साथ बजट फ्रेंडली भी होते हैं।

ये भी पढ़ें- Wooden Planter Panel: स्टाइल संग हरियाली की जुगलबंदी, वुडन पैनल प्लांटर

हैंगिंग प्लांटर आइडियाज

Small Size Planter के अलावा सूखे नारियल से हैंगिंग प्लांटर भी बना सकते हैं। ये वर्टिकल गार्डन के लिए बेहतरीन है। आप चाहें तो इन्हें किचन या फिर घर के बाहरी एरिया में लगाएं। सबसे पहले नारियल के खोल के ऊपरी किनारों पर बराबर की दूरी पर 3-4 छेद कर लें। पानी निकलने के लिए खोल के नीचे छोटा सा छेद जरूर करें। अब जूट रस्सी या फिर मैक्रैम धागे से इसे लटका दें।

ये भी पढ़ें-  Glass Jar Craft: वेस्ट से WOW तक का सफर, मेसन जार डेकोरेशन आइडिया

आर्टिस्टिक क्रिएटिव आर्ट प्लांटर

नारियल के खोलों से आर्टिस्टिक आर्ट प्लांटर भी बनाए जा सकते हैं। इन्हें बनाने के लिए दो नारियल खोलों का इस्तेमाल किया गया है। नीचे वाला हिस्सा उल्टा करके स्कर्ट जैसा रखा है, जबकि ऊपरी हिस्से में सेक्युलेंट या छोटी हर्ब्स लगा सकते हैं। ये किचन और साइड कॉर्नर टेबल के लिए बढ़िया है। अगर खोल बढ़ा है तो आप इसे मंडला आर्ट पेट कर अलग सा लुक दे सकते हैं, इसमें Small Flower Plant ज्यादा प्यारे लगेंगे।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Lucky Plants For Home: रुके कामों को बनाकर घर में बरकत लाते हैं ये 5 पौधे, जाने लगाने का नियम
Tea Garden: टी गार्डन घर में बनाएं, 5 आसान टिप्स आएंगी काम