Coriander Varieties Grow in Home: गर्मियों में महंगे धनिये से छुटकारा पाएं। जानें उन 5 किस्मों के बारे में, गमले में लगाने का आसान तरीका और 40 दिनों में ताजा धरा धनिया पाने के आसान टिप्स।
दाल से लेकर हर सब्जी में धनिया का इस्तेमाल होता है। गर्मी के मौसम में इसकी कीमत बढ़ जाती है। ऐसे में क्यों न घर पर उगाया जाए। अगर आप भी एक ही वैरायटी उगाते हैं तो ये फोटो गैलरी आपके लिए है। जहां पर इसकी कई वैरायटी की लिस्ट बताएंगे, जिन्हें जरा सी मेहनत के साथ, बोतल, ग्रो बैग, मग और जमीन पर भी लगाया जा सकता है।
25
धनिया के पौधे की खासियत
धनिया सदाबहार पौधा है, जिसे किसी भी मौसम में लगाया जा सकता है
शुरुआत में इसकी पत्तियां पार्सेल प्लांट की तरह चौड़ी और हरी लगती हैं
धीरे-धीरे बड़ा होने पर पत्तियां झीनी और रेशेदार हो जाती हैं
ऊंचाई लगभग 1-3 फीट हालांकि ये किस्म और मौसम पर निर्भर करता है
35
हरी धनिया की वैरायटी
अगर आप घर में हरी धनिया उगाने का आसान तरीका ढूंढ और बीज ढूंढ रहे हैं तो इन वैरायटी को विकल्प बना सकते हैं-
Calypso- धनिया की यह वैरायटी काफी लग्जरी मानी जाती हैं, हालांकि इसमें फूल देर से आते हैं
Santo- विश्व भर में धनिया की सैंटो वैरायटी पसंद की जाती है, इसकी खासियत इसका स्वाद है
Cruiser- गमले में धनिया कैसे लगाएं? का जवाब चाहिए तो आप इस वैरायटी को चुनें
Confetti- ये धनिया की वैरायटी स्वाद में मीठी होती है, जिसका इस्तेमाल रायते से लेकर खीर तक में किया जा सकता है
Dwarf Lemon: यह भी धनिया की अन्य वैरायटी है जिसकी खुशबू नींबू जैसी होती है।