
घर में पौधे तभी हरियाली फैलाएंगे जब उनके लिए सही साइज का ग्रो बैग चुने जाए। अक्सर लोग छोटे ग्रो बैग में बड़े पौधे लगाने की गलती कर देते हैं और उन्हें अच्छा रिजल्ट नहीं मिलता है। पौधों को ज्यादा स्पेस न मिल पाने के कारण ग्रोथ रुक जाती है और फल-फूल भी कम आते हैं। सही साइज का ग्रो बैग न सिर्फ पौधों की जड़ों को फैलने की पूरी जगह देगा बल्कि मिट्टी में नमी व पोषण की कमी नहीं होगी। आप ग्रो बैग का यूज किचन गार्डन, टेरेस गार्डन आदि के लिए कर सकती हैं। एक बात ध्यान रखें कि हर तरफ के पौधे के लिए ग्रो बैग का साइज अलग होता है। जानिए कि किस साइज के ग्रो बैग में कौन-सा पौधा लगाना चाहिए।
अगर आप घर में छोटे साइज के पौधे लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए 6 * 6 ग्रो बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। छोटे पौधों के लिए यह ये ग्रो बैग बेस्ट होते हैं। आप इसमें धनिया, पुदीना, मिर्ची, पालक, हरी मिर्च आदि का पौधा लगा सकते हैं। बालकनी के साथ किचन गार्डन के लिए यह परफेक्ट माने जाते हैं।
मीडियम रूट वाले पौधे के लिए 9×9 या 10×10 इंच Grow Bag ऑनलाइन खरीदें। आप ऐसे ग्रो बैग में टमाटर बैंगन, भिंडी, गेंदा, गुलदाउदी आदि का एक पौधा लगा सकते हैं। मीडियम साइज के फ्लावर से बगिया सजानी है, तो ऐसे 4 से 5 साइज के बैग खरीद लें।
और पढ़ें: छोटी बालकनी में बड़ी फसल, जानिए 7 सब्जियां जो 30 दिन में हो जाएंगी तैयार!
छत या खुली जगह में स्पेस ज्यादा होता है। आप ऐसे स्थान में आसानी से शिमला मिर्च, टमाटर (हाइब्रिड), पेटुनिया या डहेलिया जैसे प्लांट्स लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बड़े 12×12 इंच ग्रो बैग की जरूरत पड़ेगी।
कुछ पौधे गहरी जड़ वाले होते हैं, जिसके लिए बड़े ग्रो बैग की जरूरत पड़ती है। अरबी, मूली, चुकंदर, गाजर आदि प्लांट्स लगाने के लिए बड़े ग्रो बैग चुनें। बैग में होल जरूर करें वरना मिट्टी से पानी न निकल पाने के कारण पौधे खराब हो सकते हैं।
और पढ़ें: Scented Plants: मोंगरा ही नहीं, गर्मियों में खिलते हैं ये 5 सेंटेड फूल, लगाएं और महकाएं बालकनी
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.