MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Gardening
  • Scented Plants: मोंगरा ही नहीं, गर्मियों में खिलते हैं ये 5 सेंटेड फूल, लगाएं और महकाएं बालकनी

Scented Plants: मोंगरा ही नहीं, गर्मियों में खिलते हैं ये 5 सेंटेड फूल, लगाएं और महकाएं बालकनी

Scented Garden Plants: गर्मियों में बालकनी को महकाने के लिए मोगरा ही नहीं, रजनीगंधा, मधुमालती, चंपा, रातरानी और केवड़ा जैसे 5 सेंटेड फूल लगाएं। ये कम देखभाल में खिलते हैं और घर को नेचुरल फ्रेगरेंस से भर देते हैं।

2 Min read
Author : Chanchal Thakur
Published : Feb 16 2026, 04:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : gemini

गर्मियों में अक्सर लोग सोचते हैं कि तेज धूप और गर्म हवाओं में फूलों वाले पौधे नहीं पनपते, लेकिन सच यह है कि कई ऐसे सुगंधित पौधे होते हैं जो खासतौर पर गर्म मौसम में ही खिलते हैं और पूरे घर-बालकनी को महका देते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी बालकनी में हर समय नेचुरल फ्रेगरेंस रहे, तो मोगरा के अलावा ये 5 खुशबूदार फूलों के पौधे जरूर लगाएं। ये पौधे कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ते हैं और घर के अंदर या बाहर दोनों जगह लगाए जा सकते हैं।

26
Image Credit : gemini

रजनीगंधा 

रजनीगंधा गर्मियों का सबसे लोकप्रिय सुगंधित फूल है। इसकी खुशबू शाम होते-होते और तेज हो जाती है। इसे धूप वाली जगह और हल्की रेतीली मिट्टी पसंद होती है। गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है।

36
Image Credit : gemini

मधुमालती

मधुमालती के गुलाबी-सफेद छोटे फूल अपनी मीठी खुशबू के लिए जाने जाते हैं। यह पौधा गर्म मौसम में खूब खिलता है और बालकनी में लगाने पर आसपास का माहौल फ्रेश बना देता है। रोज हल्का पानी और धूप इसे खूब बढ़ाता है।

46
Image Credit : gemini

चंपा 

चंपा का पौधा थोड़ा बड़ा होता है, लेकिन छोटे गमले वाले ड्वार्फ वेरायटी भी मिलते हैं। इसके फूलों की खुशबू बहुत ही सॉफ्ट और रॉयल होती है। गर्मी में यह ज्यादा फूल देता है और कम पानी में भी जीवित रहता है।

56
Image Credit : gemini

रातरानी 

अगर आप रात में महकती बालकनी चाहते हैं तो रातरानी परफेक्ट प्लांट है। इसके फूल रात में खिलते हैं और पूरी जगह सुगंध से भर देते हैं। इसे आंशिक धूप और अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी पसंद है।

66
Image Credit : gemini

कदंब या केवड़ा 

यह थोड़ा अलग लेकिन बेहद सुगंधित पौधा है। इसके फूलों की खुशबू इत्र जैसी होती है। इसे खुले वातावरण और हल्की नमी वाली मिट्टी में उगाना सबसे अच्छा रहता है।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

About the Author

CT
Chanchal Thakur
चंचल ठाकुर। मीडिया जगत में इनको 4 साल से ज्यादा अनुभव है। सितंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट पर काम कर रही हैं। 2021-22 में अमर उजाला, 2023-24 में दैनिक जागरण संस्थान की वेबसाइट हर जिंदगी में ये काम कर चुकी हैं। पत्रकारिता में इनके पास BAJMC और MA की डिग्री है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेन्डिंग और धर्म से जुड़ी खबरों में इनका इंट्रेस्ट है। इनसे chanchal.singh@asianetnews.in के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
गार्डनिंग न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
छोटी बालकनी में बड़ी फसल, जानिए 7 सब्जियां जो 30 दिन में हो जाएंगी तैयार!
Recommended image2
Flowering Vines: बिना रंग घर की दीवारें दिखेंगी रंगीन! छोटी जगह के लिए 5 बेस्ट वाइन्स
Recommended image3
घर की छत को बनाना है मिनी गार्डन? लगाएं ये 6 बेस्ट फ्लावर प्लांट
Recommended image4
Office Plant: ऑफिस डेस्क पर रखें ये 5 प्लांट, रिटायरमेंट तक रहेंगे हरे-भरे
Recommended image5
स्पाइडर प्लांट में कब और कितना खाद डालें? ग्रोथ बढ़ाने के लिए 5 टिप्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved