200 रु. में बनाएं Hanging Garden, DIY प्लांटर आइडिया और बालकनी गार्डनिंग टिप्स

Published : Jun 21, 2026, 11:20 AM IST
hanging garden ideas

सार

Hanging Garden Ideas: क्या सिर्फ 200 रुपए में खूबसूरत हैंगिंग गार्डन तैयार किया जा सकता है? आखिर कौन से पौधे हैं जो छोटी कटिंग से भी उगाए जा सकते हैं ? पुरानी बोतल से प्लांटर कैसे बनाएं ?

गांव और कस्बों की तरह अब शहरों में लोग के पास बड़े-बड़े घर नहीं है। ज्यादातर नौकरीपेशा लोग फ्लैट या अपार्टमेंट में रहते हैं, जहां पर गार्डन में पौधे लगाना न के बराबर है। ऐसे में बालकनी या छत में स्पेस रखते हुए हैंगिंग गार्डन का ट्रेंड बढ़ रहा है, जो न घर को एस्थेटिक दिखाता है, बल्कि जगह भी बचाता है। इस आर्टिकल में देखें कैसे आप 200 रु. के अंदर खूबसूरत और हरा-भरा हैंगिंग गार्डन तैयार कर सकते हैं।

कम पैसों में खरीदें पौधे

घर बैठकर ऑनलाइन नर्सरी से पौधा खरीदने में लगभग 200-1000रु. तक खर्च हो सकते हैं। इसकी बजाय आप सरकारी नर्सरी या फिर स्थानीय पौधा केंद्रों पर जाएं, जहां 20- से 100 रु. में अच्छे पौधे मिल जाते हैं। चाहे तो दोस्तों या फिर पड़ोसियों से पौधे की कटिंग लेकर भी प्लाटिंग कर सकते हैं।

हैंगिंग प्लांटर के लिए कौन से पौधे चुनें ?

200 रु. के बजट में ज्यादा हाई रेंज वाले पौधे चुनने की बजाय आप आसानी से बढ़ने और कम देखभाल मांगने वाले प्लांट जैसे, मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट, पोर्टुलाका, पर्पल हार्ट और सेडम चुनें। इन सभी को एक छोटी सी कटिंग से उगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- केमिकल नहीं बीजों का कमाल, बालों के लिए 5 हेल्दी Seed Oil

ये भी पढ़ें- एक बार लगाओ 3 तरह के फूल पाओ ! गार्डन के लिए फ्लावर प्लांट

घर पर बनाएं DIY गमले

ज्यादा महंगे Hanging Planter खरीदने की बजाय 1-2 लीटर खाली प्लास्टिक बोतलों का इस्तेमाल करें।

कैसे बनाएं ?

  • बोतल को बीच से काट लें
  • ढक्कन में छोटा होल करें
  • पुराने सूती कपड़े की पट्टी छेद में डालें
  • अब बोतल के ऊपरी भाग को उल्टा करके निचले हिस्से में फिट करें
  • नीचे वाले भाग में पानी भर दें, इससे बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी

नारियल खोल से बनाएं प्लांटर

आप चाहे तो नारियल के खोल से भी प्लांटर बना सकते हैं। खोल को अच्छे से साफ करें, नीचे ड्रेनेज के लिए छेद करें। आखिर में रस्सी से बांधकर हैंगिंग बास्केट बनाएं।

पौधे के लिए कौन सी मिट्टी चुनें ?

हैंगिंग प्लांट में ज्यादा भारी सॉयल की बजाय जल निकासी वाली मिट्टी लेनी चाहिए। इसे बनाने के लिए 40% गार्डन की मिट्टी, 30% कंपोस्ट, 20% नारियल का बुरादा और 10% रेत लें।

पौधों को पानी कब दें ?

  • गर्मियों के मौसम में सुबह पानी देना बढ़िया है, दोपहर की धूप से बचाएं
  • बारिश में ड्रेनेज होल साफ करें, पानी जमा न होने दें, सड़े हुए हिस्सों को हटा दें
  • सर्दियों में पौधों को धूप वाली जगह पर रखें, जरूरत होने पर पानी दें

200 रु. के अंदर तैयार होगा गार्डन

अगर आप पुराने प्लास्टिक कंटेनर, नारियल खोल और घर पर बनी खाद का इस्तेमाल करते हैं तो 150-200 रु. के रेंज में 5-6 पौधों वाला खूबसूरत हैंगिंग गार्डन तैयार बन जाएगा।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Hand Creams for Gardeners: गार्डनर के लिए बेस्ट हैंडक्रीम, रातभर में भरेंगे सब घाव
फ्रिज में बची सब्जियां फेंकने से पहले जान लें ये ट्रिक, आसानी से उग जाएंगी 4 पौधे