Best Seed Oil For Hair: क्या महंगे सीरम की बजाय सीड ऑयल से बालों को शाइनी लुक दिया जा सकता है? बालों को चमकदार बनाने के घरेलू उपाय क्या हैं ? फ्रिजी और डैमेज हेयर दूर करने के आसान तरीके कौन से हैं ?

बिजी लाइफस्टाइल और जंक फूड का असर केवल बॉडी, फेस नहीं बल्कि बालों पर भी होता है। कई बार तो बाल लंबे-घने होकर भी बेजान औ रूखे हो जाते हैं। लोग बालों को शाइनी दिखाने के लिए तमाम तरह के सीमर, हेयर ग्रोथ क्रीम, शैंपू से लेकर अन्य हेयर प्रोडक्ट्स पर पैसे बहाते हैं। अगर आप भी अभी तक इनमें हजारों रुपए खर्च कर चुके हैं लेकिन कोई रिजल्ट हाथ नहीं लगा, तो अब घर में रखी चीजों से हेयर ट्रीटमेंट करें, आज हम आपके लिए आज 5 Seed Hair Oil लेकर आए हैं, जो आपको काले, घने और शाइनी बाल दे सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एबिसिनियन सीड ऑयल

सिलिकॉन बेस्ड हेयर ऑयल बालों को चमक तो देते हैं, लेकिन लगातार इस्तेमाल से ये मोटी परत में तब्दील हो जाते हैं जिसक कारण बाल सूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में आप एबिसिनियन सीड ऑयल लगाएं, जो नेचुरल शाइन देती है। खास बात है कि यह बालों को भारी नहीं बनाता और फ्रिज कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

ब्रोकली सीड ऑयल

बाल धोने और हेयर क्रीम इस्तेमाल करने के बाद भी सूखे और बेजान नजर आने लगते हैं तो वक्त आ गया है कि आप Hair Care Routine में बदलाव करें और हफ्ते में दो बार ब्रोकली सीड ऑयल लगाएं। इसे नेचुरल सिलिकॉन कहते हैं तो जो बालों को स्मूद बनाने के साथ फ्रिज भी दूर करता है। आप एक्स्ट्रा शाइन और सॉफ्ट हेयर के लिए इसे विकल्प बनाएं।

ये भी पढ़ें- Aesthetic Mehndi: कम डिजाइन ज्यादा क्लास, 7 एस्थेटिक मेहंदी पैटर्न

प्रॉक्सी ऑयल

प्रॉक्सी तेल (Proxy Afghan Oil) उन लोगों के लिए बेस्ट है, जिनके बाल बहुत ज्यादा डैमेज हो सकते हैं। इसमें मौजूद फैसिड एसिड नेचुरल कैरेटिन को बढ़ाता है, जिससे बाल उलझकर खराब नहीं होते और एक जैसे दिखते हैं। आप इसे ऑनलाइन-ऑफलाइन आसानी से खरीद सकती हैं।

प्लम कर्नेल ऑयल

यदि बालों में वॉल्यूम न के बराबर है और तेल लगाने पर यह बिल्कुल पतले लगते हैं तो आप प्लम कर्नेटल को विकल्प बनाएं। यह बहुत लाइटवेट है जो बालों को नेचुरल चमक देता है। इसे आलुबुखारे के बीज से बनाया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन ई और ओलिक एसिड प्राकृतिक तौर पर बालों को ट्रीट करते हैं।

ये भी पढ़ें- लटकन स्टाइल गोल्ड इयररिंग्स, खरीदें 7 फैंसी सोने के टॉप्स

करंज ऑयल

पोंगमिया पिन्नाटा के बीजों से निकाला गया करंज ऑयल प्राकृतिक वानस्पतिक तेल है, जिसमें नीम ऑयल से ज्यादा औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह बालों और स्कैल्प दोनों के लिए बेस्ट है। अगर आपको डैंड्रफ की समस्या रहती हैं तो इसे चुनें। साथ ही यह धूप से होने वाले नुकसान से भी बालों को सुरक्षा देता है।

बीज का तेल कैसे इस्तेमाल करें

  • हफ्ते में दो बार हेयर वॉश करें
  • गीले बालों पर 3-4 बूंद तेल लगाएं
  • स्कैल्प से ज्यादा लंबाई और सिरों पर फोकस करें
  • बहुत ज्यादा तेल लगाने से बचे
  • हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें