
आजकल छोटे अपार्टमेंट में रहने वाले लोग भी घर में हरियाली और फ्रेश वाइब्स चाहते हैं। लेकिन 1BHK फ्लैट में जगह की कमी के कारण गार्डन बनाना मुश्किल लग सकता है। ऐसे में Hanging Garden (हैंगिंग गार्डन) एक स्मार्ट और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन है। दीवार, बालकनी या खिड़की के पास छोटे-छोटे पौधे टांगकर आप अपने घर को ग्रीन और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। अच्छी बात ये है कि इसके लिए ज्यादा जगह या भारी खर्च की जरूरत भी नहीं पड़ती। यहां जानिए छोटे स्पेस के लिए 8 सस्ते हैंगिंग गार्डन आइडिया, जो आपके 1BHK अपार्टमेंट को खूबसूरत बना देंगे।
अगर आप कम बजट में सुंदर गार्डन बनाना चाहते हैं, तो रोप हैंगिंग प्लांटर (Rope Hanging Planter) ट्राय करें। इसमें रस्सी की मदद से छोटे गमलों को हैंग किया जाता है, जो देखने में बहुत एस्थेटिक लगते हैं। इसे आप बालकनी, किचन विंडो या लिविंग एरिया के कॉर्नर में लगा सकते हैं।
और पढ़ें - गार्डन में बढ़ गए चूहे? 4 हैक से करें छुट्टी और बचाएं प्लांट
छोटे फ्लैट में फ्लोर स्पेस बचाने के लिए वॉल माउंटेन हैंगिंग गार्डन (Wall Mounted Hanging Garden) शानदार ऑप्शन है। इसमें दीवार पर छोटे पॉट्स लगाए जाते हैं, जिनमें आप मनी प्लांट, पोथोस या स्पाइडर प्लांट लगा सकते हैं। इससे घर का खाली वॉल स्पेस भी खूबसूरत दिखने लगता है।
अगर आप कम खर्च में यूनिक गार्डन बनाना चाहते हैं, तो पुरानी प्लास्टिक बोतलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बोतल को काटकर उसमें मिट्टी और पौधे लगाएं और रस्सी से टांग दें। यह बजट फ्रेंडली और इको फ्रेंडली आइडिया (eco-friendly idea) दोनों है।
अगर आपके 1BHK में छोटी बालकनी है, तो बालकनी रेलिंग प्लांटर्स (Balcony Railing Planters) बेस्ट रहेंगे। इन्हें रेलिंग पर आसानी से लगाया जा सकता है और जगह भी कम घेरते हैं। इसमें आप तुलसी, पुदीना, एलोवेरा या छोटे फूल वाले पौधे लगा सकते हैं।
और पढ़ें - गुलाब प्लांट समर केयर, फर्टीलाइजर संग 7 टिप्स करें फॉलो
आजकल मैक्रमे हैंगिंग प्लांटर्स काफी ट्रेंड में हैं। कपड़े या रस्सी से बने ये हैंगर्स घर को बोहो और मॉडर्न लुक देते हैं। इन्हें आप बेडरूम, लिविंग रूम या खिड़की के पास लगा सकते हैं।
अगर आपके पास ज्यादा पौधे हैं लेकिन जगह कम है, तो मल्टी-लेयर हैंगिंग गार्डन (Multi-Layer Hanging Garden) अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें ऊपर-नीचे कई पॉट्स को एक साथ लटकाया जाता है, जिससे कम जगह में ज्यादा पौधे सज जाते हैं।
1BHK फ्लैट में किचन के पास हर्ब गार्डन बनाना भी शानदार आइडिया है। छोटे हैंगिंग पॉट्स में धनिया, मिंट, करी पत्ता और तुलसी जैसे पौधे लगाएं। इससे ताजी हर्ब्स भी मिलेंगी और किचन भी खूबसूरत लगेगा।
अगर घर में बालकनी नहीं है, तो विंडो हैंगिंग गार्डन (Window Hanging Garden) बना सकते हैं। खिड़की के पास छोटे गमले टांगकर घर को नेचुरल और फ्रेश लुक दिया जा सकता है। यह छोटे अपार्टमेंट के लिए बहुत काम का आइडिया है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.