
छोटे घरों में पेड़-पौधे लगाना आसान नहीं होता है। दो-तीन गमलों में ही बालकनी भरी दिखने लगती है। अगर आप भी प्लांट लगाना चाहती हैं लेकिन जगह की कमी हमेशा खिलती है तो क्यों न हैंगिंग प्लांट लगाया जाए जो होम डेकोरेशन करने के साथ, स्पेस की टेंशन भी खत्म कर दें। खास बात है कि इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती है। आइए जानते हैं ऐसे 5 Hanging Plants के बारे में जो कम पैसों में खूबसूरती दिखाने के साथ बेहद आकर्षक फूल भी देते हैं।
Baby Sunrose Plant सैक्युलेंट वैरायटी का हिस्सा है, जो दिखने में बहुत खूबसूरत लगता है। इसकी हरी भरी रसीली पत्तियां बालकनी की शोभा बढ़ाने में कमी नहीं रखेगा। यह पौधा छोटे-छोटे लाल रंग के फूलों संग आता है, जो दिखने में बहुत प्यारे लगते हैं। आप इसे कम पानी और हल्की धूप में रखना फायदेमंद है। यह बहुत से अच्छे से बढ़ेगा।
गार्डनिंग को अलग और अनोखा दिखाने के लिए आप डंकी टेल लगा सकते हैं। इसकी पत्तियां स्पंजी और गुच्छेदार होती हैं जो देखने में पूंछ जैसी नजर आती हैं। यह बालकनी को प्रीमियम लुक देने में कमी नहीं रखेगी। इस पौधे की पत्तियां पानी स्टोर करने में सक्षम हैं, जिससे पानी न मिलने पर भी यह खराब नहीं होता है।
ये भी पढ़ें- नींबू समझकर हाथ न लगाएं ! अंदर छिपे हैं खट्टे मोती, लग्जरी होटलों में होती है इसकी डिमांड
Ruby Necklace Hanging Plant सैक्युलेंट परिवार का पौधा है। जिसके बैंगनी-हरे रंग के तने मोती जैसी पत्तियां हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। इसमें छोटे-छोटे पीले रंग के फूल खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यह बास्केट में लगाकर टांगने पर बहुत तेजी से फैलता है और ज्यादा देखभाल भी नहीं मानता है।
ये भी पढ़ें- गार्डन में ये 5 पौधे लगाते ही चिड़िया-तोते खुद खिंचे चले आएंगे, घर बनेगा नेचर का ठिकाना
यदि आप ऐसे हैंगिंग प्लांट चाहते हैं जो कम देखभाल के बाद भी हरा-भरा रहे तो स्ट्रिंग ऑफ टियर्स बेस्ट च्वाइस है। इसकी पत्तियों पर आंसू जैसा आकार होता है, जो दिखने में बहुत खूबसूरत लगता है। साथ में सफेद रंग के फूल सुंदरता बढ़ाता है। यह पौधा इतना सख्त होता है कि एक बार लगाने के बाद आसानी से सूखता या मरता नहीं है।
लिस्ट में पांचवें नंबर पर Hanging Crassula का नाम आता है, जिसके पत्तियां मोटी और गुदेदार होते हैं। यह काफी ज्यादा मजबूत होता है, जो हर तरह के मौसम में अच्छे से खिला रहता है। इसे 5-6 धूप के साथ, न्यूनतम पानी की आवश्यकता होती है।
Hanging Plants Flower के लिए, मनी प्लांट, स्नैक प्लांट, तुलसी, पेथोस, क्रेसुला, रूबी नेकलेस जैसा पौधे को विकल्प बना सकते हैं।
माना जाता है कि बांस दुनिया का ऐस पौधा जो सबसे तेजी से बढ़ता है। इसके अलावा आप, मनी प्लांट और बेल भी लगा सकते हैं।
अगर आपके घर में धूप नहीं आती हैं तो स्नैक प्लांट, मनी प्लांट, जेड प्लांट बेस्ट विकल्प है।
सोर्स- इंस्टाग्राम
वीडियो लिंक- https://www.instagram.com/reel/DZy1odiJfq4/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.