
गार्डनिंग का शौक है, तो पौधों की देखभाल और उनसे छोटी-छोटी जुड़ी हुई चीजें ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। घर में कई ऐसे बेकार सामान पड़े रहते हैं, जिनका कोई इस्तेमाल नहीं होता। अगर आप इन्हें गार्डन यूज करेंगे, तो इनका इस्तेमाल भी हो जाएगा और आपको खरीदने की अलग से जरूरत ही नहीं पड़ेगी लिए जानते हैं ऐसे ही समान के बारे में जो गार्डनिंग में इस्तेमाल हो सकते हैं
आइसक्रीम खाने के बाद उसकी स्टिक खराब हो जाती है। आप इसे फेंकने के बजाय मार्कर की मदद से इसमे नाम लिख सकते हैं। ऐसा करने से पौधे का नाम पहचानने में दिक्कत नहीं होगी।
घर में अगर प्लास्टिक की खाली बॉटल्स पड़ी हैं, तो उन्हें फेंके नहीं बोतल के ढक्कन में छोटा सा छेद करके उसमें कॉटन या मोटी सूती डोरी लगा सकते हैं। नीचे वाले हिस्से में पानी भरें और ऊपर मिट्टी में पौधा लगाएं। ऐसा करने से पौधे को पानी मिलता रहेगा।
अगर घर में अंडे की ट्रे खाली पड़ी है, तो इसे फेंके नहीं बल्कि थोड़ी-सी मिट्टी भरकर एक या दो बीज डालें। जब पौधे बड़े हो जाएं, तो उसे रीपॉट कर सकते हैं।
और पढ़ें: बारिश में घर को महकाने के लिए अपनाएं ये 4 सिंपल ट्रिक, बिना महंगे रूम फ्रेशनर के
गर्मियों में आइसक्रीम कप बहुत निकलते हैं। आप खाली कप को फेंके नहीं बल्कि उसमे मिट्टी भरकर आप बीज को लगा सकते हैं। छोटे पौधे आसानी से तैयार हो जाएंगे। हर्ब्स या फूलों के छोटे पौधे आसानी से लगाए जा सकते हैं।
अक्सर पौधों में मिट्टी मिक्स करने के लिए किसी औजार की जरूरत महसूस होती है। आप पुराने चम्मच का इस्तेमाल गार्डनिंग टूल के रूप में कर सकते हैं। बीज लगाने के लिए छोटा गड्ढा बनाना या गमले की मिट्टी को हल्का-सा समतल करना इससे आसान हो जाता है।
और पढ़ें: Glass Reuse Planter Ideas: टूटे गिलास का दिखेगा ऐसा कमाल, स्पाइडर प्लांट से पर्पल
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.