Rainy Season Home Fragrance: बारिश में घर की सीलन और बासी गंध से परेशान हैं? बिना महंगे रूम फ्रेशनर के कपूर, नींबू, दालचीनी और कॉफी जैसी चीजों से घर को महकाने के 5 आसान तरीके जानें।
बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता है लेकिन साथ ही अपने साथ कई समस्याएं भी लेकर आता है। अगर आपका घर पुराना है, तो बारिश के मौसम में सीलन और गंध की समस्या बढ़ सकती है। बंद कमरों, किचन और बाथरूम में गंध की समस्या सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में रूम फ्रेशनर बार-बार यूज करने से न सिर्फ आपका बजट बिगड़ जाएगा बल्कि केमिकल फ्रेशनर आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। घर में मौजूद कुछ चीजों से आप घर को लंबे समय तक फ्रेश और खुशबूदार रख सकते हैं। आइए जानते हैं कि बारिश में घर को महकाने के लिए कौन से घरेलू उपाय अपना सकते हैं।
नींबू के छिलकों का करें इस्तेमाल
आप घर में फ्रेशनेस बनाए रखने के लिए नींबू के छिलकों का यूज कर सकते हैं। नींबू के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इन्हें कटोरी में रखकर किचन, डायनिंग एरिया या फिर जिस स्थान से बदबू आ रही है, वहां रख सकते हैं। ऐसा करने से घर का माहौल बदल जाएगा।
दालचीनी से खुशबू बढ़ाएं खुशबू
मसालों की हल्की और गर्म खुशबू पसंद है करते हैं, तो आपको दालचीनी का इस्तेमाल करना चाहिए।एक पैन में पानी गर्म करके उसमें दालचीनी का छोटा टुकड़ा डालें। फिर कुछ मिनट धीमी आंच पर उबालें। ऐसा आप ये गर्म पानी सीलन वाले कमरे में भी रख सकते हैं।
कॉफी से दूर करें गंध
कॉफी की खुशबू घर को महका देती है। घर की सीलन की बदबू को दूर करने के लिए कॉफी को किसी छोटी कटोरी में भरकर रखा जा सकता है।कमरे में जमा नमी और बदबू धीरे-धीरे गायब होने लगेगा।
वेंटिलेशन का रखें ध्यान
अगर आप बारिश के समय घर के दरवाजे और खिड़कियों को हमेशा बंद रखते हैं, तो इससे बदबू की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। आपको घर में वेंटिलेशन जरूर रखना चाहिए ताकि गंध की समस्या ना हो। गीले कपड़े तौलिया भी कमरे में लंबे समय तक ना छोड़े वरन इससे भी गंध की समस्या बढ़ जाती है।
और पढ़ें: रक्षाबंधन में बहन के लिए खरीदें स्मॉल 2 ग्राम के सुंदर स्टड डिजाइन
