1 चम्मच में देखों कमाल ! मरते पौधों में आ जाएगी जान

Published : Apr 14, 2026, 05:10 PM IST
what is epsom salt in hindi

सार

How to use epsom salt for plants: एप्सम सॉल्ट का सही इस्तेमाल कैसे करें, फायदे और किन पौधों में न डले। सिर्फ 1 चम्मच से पौधों में दिखेगा जबरदस्त फर्क, पीली पत्तियों को हटाने का उपाय।

हमेशा कहा जाता है पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि इसे सही पोषण देना भी जरूरी है। मिट्टी से लेकर पानी का खासा ख्याल रखा जाता है बावजूद इसके प्लांट सूख जाते हैं तो कमी आपकी बागवानी में नहीं बल्कि पौधे में है। इसके लिए तमाम तरह की मिट्टी या फिर खाद की आवश्यकता नहीं होगी। आप इस्तेमाल करे एप्सम सॉल्ट, जो आजकल की खेती के लिए रामबाण है। ये कोई जादुई समाग्री नहीं है बल्कि एक खनिज है जिसमें मैग्नीशियम और सल्फर होता है। पहले इसका यूज दवाई के रूप में होता है, लेकिन खेत में किया जा रहा है। ये पौधों को नई जान देने के साथ ग्रोथ में भी मदद करता है।

एप्सम साल्ट क्या होता है?

Epsom Salt में मैग्नेशियम और सल्फर पाया जाता है। MG क्लोरोफिल का अहम हिस्सा होता है, जिसे पौधे हर रहते हैं और भोजन बनाते है। वहीं S यह प्रोटीन, एंजाइम और विटामिन बनाने में मदद करता है। जब पौधों में इन दोनों की कमी एक साथ हो जाती है तो पत्तियां पीली पड़ने के साथ पौधे की वृद्धि रुक जाती है। इसलिए समय-समय पर एप्सम सॉल्ट इस्तेमाल किया जाता है।

ये भी पढ़ें- 10X10 बेडरूम को बड़ा दिखाने के 5 आसान तरीके, कमरा लगेगा डबल साइज

किन सब्जियों में एप्सम सॉल्ट डालें ?

अगर आपके गार्डन में टमाटर, मिर्च या बैंगन का पौधा लगा है और इनकी ग्रोथ रुकी हुई है तो आप एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन पौधों में फल बनाने के लिए मैग्नीशियम की जरूरत अधिक पड़ती है।

पौधों के लिए क्यों जरूरी है?

Rose Flower Plant यानी गुलाब के लिए एप्सम सॉल्ट अच्छा माना जाता है। इसके प्रयोग से फूल ज्यादा और अच्छे आते हैं, साथ ही पौधा भी मजबूत होता है। वहीं, पाम-ऑर्किड जैसे प्लांट में ये पीलापन दूर करने के साथ जड़ों को शक्तिशाली बनाता है।

ये भी पढ़ें- 30 दिन में पानी बदलना सबसे बड़ी बेवकूफी ! जानिए बैंबू प्लांट केयर टिप्स

किन पौधों में नहीं डालना चाहिए ?

किसी चीज की अति अच्छी नहीं है। ठीक उसी तरह से एप्सम सॉल्ट का अंधाधुंध उपयोग पौधों को खत्म कर सकता है। आप इन पौधे में एप्सम सॉल्ट कभी यूज न करें-

  • बीन्स और मटर
  • पत्तेदार सब्जियां (पालक, मेथी, धनिया)
  • कैक्टस और सक्यूलेंट्स
  • कीट खाने वाले पौधे

एप्सम सॉल्ट कैसे इस्तेमाल करें ?

  • पौधा बिल्कुल मुरझा गया है और पत्तियां पीली पड़ चुकी हैं तो इसके लिए 1 चम्मच एप्सम सॉल्ट को 1 लीटर पानी में मिलाकर घोल तैयार करें और पत्तियों पर स्प्रे करें। आप हर 15-20 दिन में इसे रिपीट कर सकते हैं।
  • यदि कोई नया पौधा लगा रहा हैं तो मिट्टी-खाद में 1-2 चम्मच एप्सम सॉल्ट पानी में मिलाकर डालें। इससे पौधा शुरुआत से हरा-भरा रहेगा। हर एक महीने में इसे दोहरा सकते हैं।

नोट- ज्यादा मैग्नीशियम के इस्तेमाल से पौधों में कैल्शियम और पोटैशियम की कमी हो सकती है, इसलिए मिट्टी चेक करने के बाद भी एप्सम सॉल्ट प्रयोग में लाएं।

एस्मप सॉल्ट न होने पर क्या करें ?

एस्पम सॉल्ट आसानी से नर्सरी, ऑनलाइन-ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। आप 100-200रु में एक किलो मात्रा ले सकते हैं। अगर ये नहीं मिल रहा है तो पौधों में डोलोमाइट चूना मिलाएं, ये मिट्टी का PH सुधारता है।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Plastic Bucket Garden DIY: पेंट वाली खाली बाल्टी से बनाएं अमेजिंग प्लांटर, नहीं पड़ेगी गमले खरीदने की जरूरत
Cucumber Gardening: खीरा को एक ट्रिक से उगाएं, बालकनी रेलिंग पर करें ग्रो