Small bedroom Interior Design Simple: छोटे बेडरूम भरा-भरा लगता है तो इसे बड़ा और स्टाइलिश दिखाने के लिए सही लेआउट, फर्नीचर के स्मार्ट तरीके और वो गलतियां जो 10X10 कमरे की सुंदरता बिगाड़ने का काम करती हैं।

घर बनवाने में जितनी मेहनत लगती है, उतनी ही सजाने में लेकिन जब बेडरूम 10x10 का हो तो टास्क और भी बढ़ जाता है। अगर आशियाना भी छोटा है और समझ नहीं आ रहा कैसे डेकोरेट करें तो चलिए जानते हैं, गलतियों से लेकर फर्नीचर मिस्टेक्स के बारे में। जिनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। साथ ही ये भी देखिए स्मॉल स्पेस के लिए किस तरह का फर्नीचर खरीदना रखना सूटेबल है। 

रूम लेआउट पर दें ध्यान

किसी भी कमरे को डिजाइन करने के लिए सबसे जरूरी लेटआउट है। जब भी कोई कमरे आए है, उसे रूम ज्यादा भरा-भरा न लगे और न ही ओवर। इसके लिए बेड और अलमारी दरवाजे के सामने मत रखें। इनके लिए साइड स्पेस बेस्ट है। जहां बात बेड की हो तो 10x10 फीट के लिए डबल बेड बढ़िया है। ड्रेसिंग टेबल रखना चाहते हैं तो बेड से दूरी 2-2.5 फीट रखें, ताकि इंसान आसानी से खड़ा हो सके।

ये भी पढ़ें- चांदी की चमक विद सोने का पानी, 7 गोल्ड प्लेटिंग सिल्वर इयररिंग्स

दीवारों पर न दिखाएं क्रिएटिविटी

छोटे बेडरूम या घरों में सबसे बड़ी गलती ज्यादा क्रिएटिविटी होती है। अच्छा दिखाने के चक्कर में डिजाइन ओवर लगती है। स्मॉल स्पेस कमरे में वुडन पैनल, या वाइब्रेंट रंग का इस्तेमाल न करें। इसकी बजाय सिंपल मोल्डिंग, फ्लॉटेड एमडीएफ पैनल मॉडर्न ऑप्शन है। ज्यादा कुछ नहीं चाहिए तो लाइटवेट-हल्के पैटर्न वाले वॉलपेपर लगवा सकते हैं। ध्यान रहे कि इसे केवल एक दीवार रखते हुए अन्य दीवारें पेंट करवाएं।

सिंपल सीलिंग करवाएं

छोटे कमरे में ज्यादा लाइट और सीलिंग की जरूरत नहीं होती है। इसकी बजाय प्लेन सीलिंग चुनें, जो छोटे बेडरूम के लिए परफेक्ट विकल्प है। आप चाहे तो हैगिंग या फिर वॉल माउंटेड लाइट लगवा सकते हैं, इसमें भी लेयरिंग और ज्यादा हैवी डिजाइन से बचे। इसकी बजाय LED-COB लाइट वॉर्म-नेचुरल अंडर टोन पर लगाएं।

ये भी पढ़ें-पुराने दुपट्टे से ब्लाउज कैसे बनाएं ? बांधनी से जॉर्जेट तक 5 डिजाइन आइडिया

न्यूट्रल रखें रूम कलर

छोटे कमरे के लिए ज्यादा डार्क और हैवी पेंट माहौल खराब कर देता है। इसकी बजाय ऑफ व्हाइट, क्रीम और बिंज कलर को विकल्प बन सकते हैं। बिल्कुल प्लेन लुक नहीं चाहिए तो लाइट ग्रीन, बिंज ब्लू या न्यूड मरुन कलर भी बढ़िया रहेंगे।

ग्लासी टाइल्स को कहें न

कमरे को बड़ा दिखाने में फर्नीचर संग टाइल्स का अहम रोल होता है। अगर आप टाइल्स लगवाने की सोच रहे हैं तो ज्यादा छोटे टाइल्स न चुनें। इसकी बजाय बड़े टाइल्स लगवाएं। इससे ज्वाइंट कम दिखते हैं और कमरा बड़ा लगता है।

छोटे रूम के लिए फर्नीचर का चुनाव

10x10 बेडरूम के लिए फर्नीचर चुनना थोड़ा टफ है, क्योंकि कमरा स्क्वायर शेप में होता है। इसलिए भारी डिजाइन और रंग से बचे, इसकी बजाय-

  • पतले पौरों वाला बेड चुनें जो मॉर्डरेट लुक देते हुए कमरे को बड़ा दिखाएगा
  • साइट टेबल लकड़ी की बजाय ग्लास की रखें
  • मल्टीपर्पस अलमारी चुनें, जो ड्रेसिंग काम भी करें
  • अलमारी स्लाइडिंग डोर पर हो तो और बढ़िया ये स्पेस बचाने का काम करती है
  • एसी वाली दीवार बिल्कुल प्लेन रखें

स्मॉल स्पेस रूम डिजाइन फॉर्मूला

छोटे कमरे को बड़ा दिखाने के लिए 3 स्टेप जरूर ध्यान रखें

  • बेस सेट करें- बड़ा रग, डायगोनल फ्लोरिंग और स्लाइडिंग डोर
  • फर्नीचर चुनें- हल्का और छोटा, लेग्सवाला, मल्टीपर्पस यूज
  • फाइनल टच- लाइट वॉल पेंट, लंबी पर्दे और हल्की लाइटिंग