MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mayawati-Akash Anand Rift
Kuwait News
News Flash Roundup
Pune Crime News
Unacademy Story
Karnataka Global Connect
Toxic Box Office Collection
Rohini Murder
Yasin Malik News
Mirzapur The Movie Advance Booking
Hanuman Ansh Box Office Collection
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • पुराने दुपट्टे से ब्लाउज कैसे बनाएं ? बांधनी से जॉर्जेट तक 5 डिजाइन आइडिया

पुराने दुपट्टे से ब्लाउज कैसे बनाएं ? बांधनी से जॉर्जेट तक 5 डिजाइन आइडिया

Old Dupatta Reuse Blouse Ideas: पुराने दुपट्टे को स्टाइलिश टच देने का नया तरीका। बनारसी से बांधनी डिजाइन्स से बनाएं ट्रेंडी ब्लाउज, जानिए लेटेस्ट नेकलाइन,फैब्रिक टिप्स और ब्लाउज सिलाई टिप्स।

4 Min read
Author : Anshika Tiwari
Published : Apr 14 2026, 11:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
पुराने दुपट्टे से बनाएं फैंसी ब्लाउज (Blouse with Old Dupatta Ideas)
Image Credit : Asianet News

पुराने दुपट्टे से बनाएं फैंसी ब्लाउज (Blouse with Old Dupatta Ideas)

वॉर्डरोब में ऐसे दुपट्टा भी (Fancy Dupatta Designs) होते हैं, जो केवल रखे रहते हैं। आपके पास भी चन्नियों का अंबार हैं तो क्यों न इनका सही इस्तेमाल करते हुए  बनवाएं लेटेस्ट ब्लाउज (Latest New Blouse), जो न केवल स्टाइलिश लगेंगे बल्कि एक्सट्रा खर्चा भी बचाएंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
बनारसी दुपट्टा से बनवाएं ब्लाउज (Banarasi Blouse New Design)
Image Credit : instagram

बनारसी दुपट्टा से बनवाएं ब्लाउज (Banarasi Blouse New Design)

आजकल कंट्रास्ट दुपट्टा विद सलवार सूट बहुत पॉपुलर है। आपके पास कई सारे हैवी डिजाइन्स हैं इन्हें रीक्रिएट करते हुए फ्रेश स्टाइल चुनें। सिल्क दुपट्टा हैवी बॉर्डर पर आता है, जो ब्लाउज को डिजाइनर और रॉयल लुक देगा। 

ब्लाउज के लिए आप बोट नेक, वी नेक ब्लाउज, हाई नेक, मंदारिन कॉलर ब्लाउज, स्वीटहार्ट नेकलाइन संग स्कूप नेक चुन सकती हैं। ध्यान रहें, अस्तर मोटा रखें। अगर लाइनिंग लगवा रही हैं तो कॉटन या शंतून फैब्रिक चुनें ताकि शेप परपेक्ट मिले। वहीं, चौड़े बॉर्डर का इस्तेमाल बाजू पर रखें। जॉइंट्स पर दुपट्टे की लंबाई कम पड़ सकती है, इसे कढ़ाई या लेस के नीचे रखें।

36
अजरख दुपट्टा से ब्लाउज कैसे बनवाएं ? (Ajrakh Print Blouse)
Image Credit : instagram

अजरख दुपट्टा से ब्लाउज कैसे बनवाएं ? (Ajrakh Print Blouse)

गर्मियों में अजरख फैब्रिक कमाल की शांति और सुकून देता है। आप भी मखमली लुक और प्रीमियम अंदाज चाहती हैं तो अजरख दुपट्टे से ब्लाउज बनवाएं। अजरख प्रिंट में इंडिगो, मैरून, काला और ज्यामितीय पैटर्न ज्यादा होते हैं, इसलिए ब्लाउज बनवाते वक्त ऐसी नेकलाइन चुनें तो लुक निखार दें। 

आप क्लोज्ड नेक, मंदारिन कॉलर, डीप स्क्वायर नेकलाइन या की होल डिजाइन चुन सकती हैं। ये सभी ग्रेसफुल, मॉडर्न और स्टाइलिश टच के लिए परफेक्ट है।

  • अजरख में डार्क रंग के होते हैं इसलिए बाजू पर कंट्रास्ट कलर की पाइपिंग रखें, इससे फिनिश अच्छी आती है
  • अजरख ब्लाउज स्लीवकट और फुल लेंथ पर ज्यादा फबते हैं
  • अजरख ब्लाउज प्लेन और कंट्रास्ट साड़ी के लिए बेस्ट विकल्प है

नोट- अजरख फैब्रिक नेचुरल डाई से तैयार किया जाता है, इसलिए ब्लाउज बनवाते वक्त फिटिंग या मार्जिन रखें, क्योंकि धोने के बाद यह हल्का सा सिकुड़ सकता है।

46
बांधनी ब्लाउज डिजाइन (Bandhani Blouse Fancy With Saree)
Image Credit : instagram

बांधनी ब्लाउज डिजाइन (Bandhani Blouse Fancy With Saree)

बांधनी दुपट्टा वाइब्रेंट और टाई एंड डाई लुक के लिए जाना जाता है। इसमें ज्यादा जॉर्जेट या सिल्क फैब्रिक का यूज होता है इसलिए ऐसी नेकलाइन चुनें तो पारंपरिक कला की खूबसूरती निखारने में कमी न रखें। इसके लिए आप स्वीटहार्ट नेकलाइन, हॉल्टर नेक, बोट नेक, यू शेप डीप नेक और अंगरखा स्टाइल चुन सकती हैं। सभी ब्लाउज प्लेन-हैवी से लेकर ऑल टाइप साड़ी के साथ ग्लैमरस सोफिस्टिकेटेड और ऑथेंटिक राजस्थानी लुक देगा।

  • बांधनी दुपट्टा से ब्लाउज सिलवा रही हैं तो कॉटन-साटन लाइनिंग जरूर करवाएं
  • बांधनी और गोटा-पट्टी का कॉम्बो पुराना है, जो नेकलाइन इन्हेंस कर देगा
56
फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज (Floral Print Blouse Look)
Image Credit : instagram

फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज (Floral Print Blouse Look)

फ्लोरल प्रिंट दुपट्टा बहुत ही फ्रेश और समर फ्रेंडली वाइब देते हैं। इनकी खासियत रंग-बिरंगी डिजाइन और पैटर्न्स हैं, इसलिए नेकलाइन ऐसी चुनें जो खिलकर आए न की भरी-भरी। प्लोरल प्रिंट के साथ डीप स्कूप नेक बहुत ही मॉडर्न और फेमिनिम लुक देगा। यह गले की कॉलर को इन्हेंस करने काम करता है। इसके अलावा Plunging V Neck Blouse भी चुन सकते हैं, जो शार्प और ट्रेंडी टच देता है। आप विंटेज और बोहो-चिक लुक पसंद करती हैं तो रफल नेकलाइन और स्लीव चुनें, ये बहुत ज्यादा रोमांटिक और सॉफ्ट लगते हैं।

  • फ्लोरल दुपट्टा से ब्लाउज बनवाते वक्त कंट्रास्ट कलर का ध्यान रखें और पाइपिंग करें
  • आप चाहें तो फ्लोरल दुपट्ट पर क्रोशिया लेस या व्हाइट लेस का इस्तेमाल कर सकती हैं
  • यदि दुपट्टे में बड़े-बड़े फूल हैं तो इसे ब्लाउज फ्रंट या बाजू में लगवाएं
66
जॉर्जेट ब्लाउज डिजाइन (Georgette Blouse Designs Images)
Image Credit : instagram

जॉर्जेट ब्लाउज डिजाइन (Georgette Blouse Designs Images)

जॉर्जेट दुपट्टा हल्के होने के साथ स्टाइलिश लगती है। आप सस्टेनबल फैशन पसंद करती हैं तो इसे विकल्प बनाएं। जहां तक बात नेकलाइन की है तो एल्बो लेंथ, हॉल्टर नेक, पेपलम टॉप स्टाइल, पफ स्लीव डिजाइन्स बेस्ट हैं।

  • जॉर्जेट फैब्रिक हल्का होता है इसलिए अस्तर हमेशा कॉटन चुनें
  • जॉर्जेट के धागे जल्दी निकलते हैं, इसलिए टेलर से इंटरलॉकिंग जरूर करवाएं
  • अगर दुपट्टा बॉर्डर वाला है तो कमर की पट्टी या गले के पीछे डिजाइन दें

ये भी पढ़ें- 30 दिन में पानी बदलना सबसे बड़ी बेवकूफी ! जानिए बैंबू प्लांट केयर टिप्स

ये भी पढ़ें- बेडरूम को दें कोजी टच, छोटे कमरों के लिए 7 Modern Bookshelf Design

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

AT
Anshika Tiwari
अंशिका तिवारी। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर लाइफ स्टाइल और यूटिलिटी बीट पर काम कर रही हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल, यूटिलिटी, इंटरटेनमेंट, वायरल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। पूर्व में इन्होंने इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में किया हुआ है। इनके पास फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग का भी अनुभव है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
फ़ैशन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Happy Krishna Janmashtami Wishes in Hindi: ‘नंद के घर आनंद भयो’ से कान्हा की भक्ति तक, 75+ जन्माष्टमी शुभकामना संदेश
Recommended image2
जन्माष्टमी पर AI फोटो के लिए ट्राई करें 10 Prompt, सोशल मीडिया में वायरल होगी फोटो
Recommended image3
Chilli Plant Leaf Curl Treatment: मानसून में मिर्च के पौधे क्यों हो रहे हैं कर्ल, जानें हेल्दी पौधे के लिए क्या करें?
Recommended image4
अफ्रीकन हेयरस्टाइल में क्यों होती हैं बहुत सारी Braids? भारतीय महिला ने चोटी बनवाकर कही ये बात
Recommended image5
Laddu Gopal Jhula Decor Idea: जनमाष्टमी पर लड्डू गोपाल का झूला लगेगा सबसे प्यारा, देखें घर पर सजाने के शानदार आइडिया
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved