बेकार बाल्टी से बनाएं हरी-भरी बालकनी, मानसून में घर को दें खूबसूरत लुक

Published : Aug 11, 2026, 05:00 PM IST
Green Balcony from old Buckets

सार

Green Balcony from old Buckets: पुरानी प्लास्टिक की बाल्टी को फेंकने की बजाय बनाएं खूबसूरत प्लांटर और सजाएं अपनी बालकनी। मानसून में बाल्टी में पौधे लगाने और उसे सुंदर बनाने का आसान तरीका जानें।

अगर आपके घर की बालकनी सूनी पड़ी है, तो इससे कम दाम में आसानी से सजाया जा सकता है। छोटी से लगाकर बड़ी प्लास्टिक की बाल्टी को आप बालकनी में प्लांटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने से पहले आपको बाल्टी को खूबसूरत बनाना पड़ेगा।जानते हैं कि प्लास्टिक की बाल्टी का इस्तेमाल प्लांटर की तरह कैसे करें।

पुरानी बाल्टी को बनाएं सुंदर

प्लास्टिक की बाल्टी भले ही पुरानी हो गई है लेकिन आप इसे साफ करने के बाद अपने पसंदीदा रंग से रंग कर नया जैसा बना सकते हैं। इसके लिए प्लास्टिक की बाल्टी को अच्छी तरीके से साफ कर लें और उसके बेस को सफेद रंग से रंग लें। आप चाहे तो सफेद रंग की पेंट की हुए बाल्टी के ऊपर गुलाबी पर पीले रंग के फूल का डॉट बना सकते हैं। यह दिखने में काफी सुंदर लगेगा।

बाल्टी में बनाएं ड्रेनज होल

आप बाल्टी में ड्रेनेज होल बना सकते हैं ताकि मिट्टी का पानी बाहर आसानी से निकल सके। अगर बाल्टी में छेद नहीं किया तो आसानी से बाल्टी में पानी जमा रहेगा और पौधे की जड़े भी सड़ जाएंगी।

और पढ़ें: 15 August Best Out of Waste Ideas: 15 अगस्त पर बच्चे बनाएं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट तिरंगा, देखें 5 आइडिया

हेल्दी पौधों के लिए भुरभुरी मिट्टी

कंपोस्ट और रेत या कोकोपीट को मिलाकर आप भुरभुरी मिट्टी तैयार करें ताकि बाल्टी में पौधों की ग्रोथ अच्छी हो। बाल्टी को ऊपर से पूरी तरह मिट्टी भरने की गलती न करें।

बाल्टी में उगाएं कैसे पौधे?

तुलसी, पुदीना, धनिया, मेथी, पालक और हरी मिर्च आदि पौधों को आसानी से बाल्टी में लगाया जा सकता है। अगर फूल पसंद हैं, तो गेंदा और दूसरे मौसमी फूल को भी लगा सकते हैं। अगर पौधा बड़ा है, तो छोटी बाल्टी में लगाने से बच सकती हैं।

मानसून में रखें खास ध्यान

आप बारिश के मौसम में भले ही आसानी से पौधे लगा सकते हैं लेकिन इन्हें अधिक पानी से भी बचाना होगा। आपको पौधे को ऐसे स्थान में रखना होगा, जहां बारिश का पानी सीधा न आता हो। कुछ बातों का ध्यान रख आसानी से मानसून से सुंदर प्लांटर से बालकनी सजा सकते हैं।

और पढ़ें: घर में जगह की कमी है तो ऐसे लगाएं फूल! पानी-मिट्टी में आसानी से उगेंगे ये 5 पौधे

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

घर में जगह की कमी है तो ऐसे लगाएं फूल! पानी-मिट्टी में आसानी से उगेंगे ये 5 पौधे
Temple Flowers Fertilizer: मंदिर के फूल-बाती कूड़े में न डालें, Garden में ऐसे करें Reuse, पौधों को मिलेगा बंपर फायदा