Tricolor Project for School: 15 अगस्त पर स्कूल कॉम्पटीशन के लिए बच्चे घर में मौजूद बेकार सामान से तिरंगा प्रोजेक्ट बना सकते हैं। जानें 5 आसान और क्रिएटिव बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट आइडिया।
15 अगस्त पर स्कूल में विभिन्न प्रकार के कॉम्पटीशन आयोजित किए जाते हैं। अगर आपका बच्चा बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा है, तो आप उसे तिरंगा बनाने के विभिन्न तरीकों के बारे में सिखा सकती हैं। आइक्रीम की स्टिक से लेकर आप पुरानी प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल तिरंगा बनाने में कर सकते हैं। जानिए कुछ खास आइडिया के बारे में।
प्लास्टिक बोतल से बनाएं तिरंगा फ्लावर पॉट
आप पुरानी प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल बच्चों के बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट कंपटीशन में कर सकती हैं। पुरानी बोतल को कर्व डिजाइन में काट लें औरउसके बाहरी हिस्से को केसरिया, सफेद और हरे रंग से सजाएं। बीच में नीले रंग का अशोक चक्र जरूर बनाएं। प्लांट के लिए पॉट तैयार हो जाएगा।
आइसक्रीम स्टिक से बनाएं तिरंगा
अगर आपके पास पुरानी आइसक्रीम स्टिक रखी हैं, तो उससे आप तिरंगे का डिजाइन बना सकती हैं। तिरंगे के रंग की स्टिक रंग लें और बीच में अशोक चक्र बनाएं। इसे बच्चे स्कूल के कंपटीशन में आसानी से रेडी कर सकते हैं। एक बार उन्हें घर में प्रैक्टिस जरूर कराएं।
कार्डबोर्ड से बनाएं तिरंगा वॉल हैंगिंग

अगर आपके पास घर में पुराना कार्डबोर्ड पड़ा है, तो उसे फेंके नहीं बल्कि उसमें तिरंगे के रंग या फिर रंगीन पेपर चिपकाकर अशोक चक्र लगाएं। इसके नीचे आप पुराने धागे या फिर लटकन सजा सकते हैं और अपनी पसंद के हिसाब से फूल लगाकर सुंदर हैंगिंग तैयार कर सकते हैं।
और पढ़ें: 15 अगस्त पर देशभक्ति संग फैशन का तड़का, सफेद कुर्ती पर पहनें 6 खूबसूरत दुपट्टे
खाली पुराने डिब्बे से बनाएं तिरंगा पेन स्टैंड
किचन से कई बार बिस्किट या किसी दूसरे सामान का खाली डिब्बा निकलते हैं। उन्हें फेंके नहीं बल्कि संभाल कर रखें। आप उनसे तिरंगे के तीन रंगों वाले पेपर से कवर कर बीच में अशोक चक्र बनाएं। कम समय में ही तिरंगा पेन स्टैंड बनकर तैयार हो जाएगा।
न्यूजपेपर से तिरंगा क्राफ्ट बनाएं
पुराने अखबार से तिरंगे की सुंदर क्राफ्ट शीट रेडी करें। अखबार को रोल करके छोटे-छोटे पेपर स्ट्रिप्स बनाकर केसरिया, सफेद और हरे रंग में रंगें। आप चाहे इंडियन मैप भी रेडी कर सकते हैं।
और पढ़ें: Independence Day Poster Making: कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए क्रिएटिव पोस्टर आइडिया
