Water Plants: जगह कम है लेकिन गार्डनिंग का शौक रखते हैं तो जानें कमल से लेकर जलकुंभी तक 5 फ्लावर मड वॉटर प्लांट की लिस्ट, जो मिट्टी-पानी में आसानी से उगाए जा सकते हैं।
घर में पौधे लगे हो मन को अलग सी शांति मिलती है, लेकिन आजकल प्लेट-अपार्टमेंट वाले घरों में जगह न होने से लोग अक्सर पेड़-पौधे लगाने से बचते हैं। अगर आप भी गार्डनिंग पसंद करते हैं लेकिन छोटा सा स्पेस हमेशा राह का रोड़ा बनता है, पॉट्स को छोड़कर मिट्टी-पानी में उगने वाले पौधे लगाएं। यहां देखें ऐसे 5 Flower Water Plants, जिन्हें विकल्प बनाया जा सकता है।
1) घर में कमल का पौधा कैसे उगाएं ?
कमल यानी Indian Lotus को टैरेस-बालकनी में लगाया जा सकता है। इसके लिए मजबूत कंटेनर, जिसमें ड्रेनेज होल न हो। कंटेनर का हमेशा ध्यान रखें, यह पौधा 5-30 सेंटीमीटर तक बढ़ता है। इसे भरपूर धूप पसंद हैं, इसलिए ऐसी जगह रखें जहां 8-10 घंटे की सनलाइट आती हो।
2) वॉटर लिली
दूसरे नंबर पर Water Lily का नाम आता है। इसके तैरते हुए पत्ते किसी भी वॉटर गार्डन की सुंदरता में चार चांद लगाएं। इसे आप लोम मिट्टी से भरी सबमर्सिल बास्केट में लगा सकती हैं। खास बात है कि इसे पानी की सतह पर ज्यादा हलचल पसंद नहीं होती है, लगातार पानी के छींटे फूलों को प्रभावित करते हैं। पानी की गहराई 15-45 सेंटीमीटर रखें, वहीं धूप 6-8 घंटे की दिखाए।
3) जलकुंभी
जल कुंभी को कई जगहों पर Water Hyacinth के नाम से जाना जाता है। इसे उगाने के लिए मिट्टी की आवश्यकता नहीं होती है। पानी की सरफेस पर तैरना वाल यह पौधा खुद से जल से पोषण ले लेता है और पर्पल-ब्लू कलर के फूल देता है। अगर इसे लगा रहे हैं तो समय-समय पर प्रूनिंग करते रहें।
ये भी पढ़ें- कटिंग में नहीं आ रहीं जड़ें? ये 5 चीजें बनेंगी नेचुरल रूटिंग हार्मोन
4) पिकरेलवीड
Pickerelweed Plant वॉयलेट-ब्लू फ्लावर स्पाइक्स के कारण बहुत खूबसूरत दिखता है। यह मुख्यता पानी में तो नहीं लेकिन किनारों पर उगाया जा सकता है। इसे उगाने के लिए हैवी लोम वाले मजबूत कंटेनर का यूज करें। इसकी ब्लूमिंग के लिए भरपूर धूप की आवश्यकता होती है।
ये भी पढ़ें- Sawan 2026: खाली बालकनी चमकाएं, 5 आइडियाज से आएगी हरियाली
5) मार्स मारीगोल्ड
किसी भी वॉटर गार्डन की सुंदरता बढ़ाने के लिए Marsh Marigold के चमकीले पीले फूल बेस्ट है। इसे लगाने के लिए चौड़े और उथले गमले में नमी वाली मिट्टी लें, जो ज्यादा पानी रोक सके। इसे पूरी तरह पानी में डुबोने की बजाय पानी का स्तर मिट्टी की सतह के बराबर या कुछ सेंटीमीटर ऊपर रखें।
पानी में पौधे कैसे उगाएं
- कमल और वॉटर लीली पौधों के लिए बिना ड्रेनेज वाला कटेंनर चुनें
- हर पौधे की पूरी तरह से पानी में डुबाने की जरूरत नहीं होती है, इसलिए हिसाब से पानी की गहराई रखें
- ज्यादातर फ्लावरिंग वॉटर प्लांट्स को 6-8 घंटे की धूप चाहिए होती है
- सड़े हुए पत्तों को निकाल दें और पानी बदलते रहें
- लंबे समय तक रुके पानी में मच्छर पनप सकते हैं, सफाई का ध्यान रखें
- जलकुंभी जैसे पौधे तेजी से फैलते हैं इसलिए पौधों को सीमित मात्रा में रखें
- कुछ पौधे सीधे में पानी तैरते हैं, कुछ की जड़े मिट्टी में रहते हैं इसलिए पौधे की केटेगिरी समझें
नोट- पानी में उगने वाले पौधे का मतलब हमेशा यह नहीं होता है कि पौधे को बिना मिट्टी के पूरी तरह से पानी में डुबो दिया जाए। कुछ पौधों की जड़ें मिट्टी में रहती हैं जबकि कुछ पानी की सतह पर तैरते हैं।
