Best March Vegetables: बढ़ते तापमान में भी जबरदस्त खेती, गर्मी में उगने वाली 9 सब्जियां

Published : Feb 27, 2026, 09:31 AM IST
March Vegetable To Grow

सार

March Vegetable Grow List: मार्च के महीने में  तापमान बढ़ने लगता है। अगर आप भी सब्जी लगाने की सोच रहे हैं तो जानें गर्मियों में उगाई जाने वाली सब्जियों की लिस्ट, जो 40-60 दिनों में फल देने लगेंगी।

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। मार्च आने के साथ तापमान बढ़ता जाएगा। अगर आप भी छत पर सब्जियां लगाने की सोच रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा क्या उगाएं तो ये आर्टिकल खास है। जहां हम बताएंगे कि कौन सी सब्जी को गर्मी के मौसम में लगाई जा सकती है और इसकी देखभाल कैसे करनी है। चलिए जानते हैं इन सब बातों के बारे में विस्तार से।

मार्च के महीने में कौन सी सब्जी उगानी चाहिए ?

भिंडी- लिस्ट में पहले नंबर पर भिंडी का नाम है, इस सब्जी को गर्मी पसंद है। 30-35 डिग्री तापमान में ये अच्छे से खिलती है। 14X12 इंच में बीजों की मदद से आप भी गार्डन में इसे लगा सकते हैं। 40-50 दिन में फल मिलने लगेगा।

खीरा- ये एक बेल वाली सब्जी है, जिसका इस्तेमाल सलाद से लेकर जूस तक में किया जाता है। इसे उगाने के लिए 15x15इंच या 15x18इंच का ग्रो बैग लें। 60-70 दिन में फसल तैयार हो जाएगी। इस पौधे को धूप पसंद है।

बैंगन- ये एक ऐसी सब्जी वाला पौधा है, जिसे गर्मियों के सीजन में उगाया जा सकता है। पहले बीज से पौधे बनाएं, उसके बाद ये धीरे-धीरे बढ़ता है। बैंगन लगाने के लिए 15X15 इंच के ग्रो बैग का इस्तेमाल करें, इसकी जड़े ज्यादा फैलती हैं। ऐसे में गमला थोड़ा बढ़ा ही रखें।

जुकिनी- यह सब्जी दिखने में खीरे और रंग-स्वाद में कद्दू जैसी होती है। गर्मी में इसे आसानी से उगाया जा सकता है। यह पौधा अच्छी धूप, जल निकासी वाली मिट्टी में तेजी से बढ़ता है।

लौकी- 24X24 इंच के ग्रो बैग में लौकी उगाना शानदार है। ये गर्मियों से बरसात के मौसम में अच्छे से बढ़ती है। अगर इसे लगा रहे हैं तो ध्यान रहे हैं कि पौधों के बेल बढ़ने के पर्याप्त जगह हो वरना खराब हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Hanging Plants For Outdoor: कम जगह में ज्यादा हरियाली, कम देखभाल वाले 4 हैंगिंग प्लांट

करेला- गर्मियों के मौसम में करेला की सब्जी हर घर में बनती है। आप इसे 15x15 इंच के ग्रो बैग में ला सकते हैं। बेल बढ़ने पर नेट या दीवार पर इसे फलाएं। फल मिलने पर 50-60 दिन का वक्त लग सकता है।

गिलकी- इसे कई जगह तोरई के नाम भी जाना जाता है। बेल वाली ये सब्जी गर्मी में अच्छी से खिलती-फूलती है। आप इसे 18x18 इंच के ग्रो बैग में ही उगाएं और धूप का खासा ख्याल रखें। ये पौधा 60 से 70 दिन में फल देने लगेगा।

ये भी पढ़ें- 10-12 पत्तियों के बाद झड़ने लगते हैं जेड प्लांट के पत्ते? Jade Plant को झाड़ीदार घना बनाने के 5 सीक्रेट

लाल भाजी- इस पौधे को लगाने के लिए 24X24 इंच ग्रो बैग लगें। इस सब्जी के बीज काफी बारीक होते हैं, इसलिए मिट्टी में लगाते वक्त ध्यान रखें। लगभग ढेड़ महीने बाद फल मिलने लगेंगे। हालांकि, इसे 6-7 घंटे धूप में जरूर रखें।

टिंडा- मार्च के महीने में टिंडा होता है। यह 24x12 इंच के ग्रो बैग में लगाया जा सकता है, हालांकि इस पौधे में कीटों की समस्या ज्यादा होती है। अगर आप पहले सी खेती कर रहे हैं तभी इसे लगाएं।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Watermelon Gardening Tips: फरवरी में लगाएं तरबूज की बेल, 60 दिन में मिलेंगे बड़े और मीठे फल
10-12 पत्तियों के बाद झड़ने लगते हैं जेड प्लांट के पत्ते? Jade Plant को झाड़ीदार घना बनाने के 5 सीक्रेट