Hanging Plants for Outdoor Images: हैंगिंग प्लांट की मदद से कम बजट में घर को दें ग्रीन और फ्रेश लुक। जानिए 4 ऐसे लो-मेंटेनेंस पौधे जो बिना ज्यादा देखभाल के सालभर हरे-भरे रहते हैं। 

Window Plants Hanging Outdoor Ideas: घर को सुंदर दिखाने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन कभी-कभी बजट ये एलाऊ नहीं करता है। अगर आप भी बालकनी, खिड़की को सजाने के लिए हैंगिंग पॉट प्लांट बढ़िया विकल्प है। ये कम जगह में हरियाली लगाने के साथ आशियाने को फ्रेश लुक देते हैं। ऐसे में देखिए ऐसे 4 हैगिंग प्लांट की लिस्ट, जिन्हें देखभाल के बिना आसानी से गार्डन में उगाया जा सकता है।

डंकी टेल (How TO Grow Donkey Tail)

डंकी टेल को Burro's Tail भी कहा जाता है, जो बेहद खूबसूरत सेक्युलेंट प्लांट है। इसकी लटकती हुई लंबी टहनिया आकर्षक लगती हैं। इसे लगाना काफी आसानी है, आप कुछ बातों का ध्यान रख लगा सकते हैं।

  • डंकी टेल के लिए सिरेमिक गमले का इस्तेमाल करें, अतिरिक्त नमी रखें
  • साधारण मिट्टी की बजाय केक्टस+सेक्यूलेंट मिक्स मिट्टी का उपयोग करें
  • डंकी टेल को देखभाल ज्यादा पसंद नहीं है इसलिए इसे ज्यादा न छुएं
  • सीधी धूप की बजाय इनडायरेक्ट सनलाइट में रखें
  • मिट्टी सूखने पर 10-15 दिन में पानी दें
  • नोट- इस प्लांट की पत्तियां जल्दी झड़ जाती हैं, ऐसे में इसे ऐसी जगह टांगे जहां लोगों का हाथ बार-बार न लगे।

ये भी पढ़ें- Grow Cucumber in Pot: गर्मी शुरू होने से पहले बालकनी में लगाएं खीरा, मिलेगा भर-भर कर ताजा फल

बेबी सनरोज (Baby Sunrose Hanging Home Plant)

बेबी सनरोज प्लांट उन लोगों के लिए हैं, जो छोटे-छोटे रंगीन फूलों के लिए जानी जाती है। इस पौधे को हल्की धूप और कम पानी ज्यादा पसंद हैं। यदि आपके पास पौधों की देखभाल का समय नहीं है तो इसे लगा सकते हैं।

  • इसे बीज की बजाय पौधे की कंटिंग से लगाएं
  • जल निकासी के लिए रेतीली मिट्टा का यूज करें
  • कंटिग मिट्टी में लगाकर ऐसी जगह रखें जहां धूप आती हो
  • धूप में ही छोटे गुलाब फूल खिलते हैं
  • मिट्टी सूखने पर ही पानी दें
  • यह तेजी से फैलने वाला पौधा सालभर हरा-भरा रहता है

ये भी पढ़ें- Cypress Vine Plant: जेब पर हल्का दिखावे में भारी, होम डेकोर के लिए गणेश बेल

वांडरिंग ज्यू ( Wandering Jew Plant)

अगर आप हरी-पत्तियों से हटकर बैंगनी रंग के वांडरिंग ज्यू हैंगिंग प्लांट को चुन सकते हैं। इसे हल्की धूप और हर रोज पानी की आवश्यकता होती है। खास बात है कि इसे मिट्टी और पानी दोनों में आसानी से उग जाता है।

  • वांडरिंग ज्यू को लगाने के लिए कंटिंग का इस्तेमाल करें
  • निचले हस्से पत्तियों को हाटकर नम मिट्टी में दबा दें
  • पौधे को इनडायरेक्ट सनलाइट में रखें, ताकि ये बढ़ता रहें
  • इस प्लांट को नमी पसंद हैं, इसलिए हर रोज पानी दें

(Turtle Vine Plant)

ये हैगिंग छोटी-छोटी कछुए जैसे आकार की पत्तियों संग आता है। इसे ज्यादा देखभाल की आवश्कयता नहीं होती है। आप इसे हैंगिंग बास्केट या गमले में लगा सकते हैं।

  • टर्टल वाइन को लगाना हर आसान है, इसकी हर गांठ में जड़ होती हैं, जिन्हें मिट्टी में लगाकर नया पौधा उगाया जा सकता है
  • पौधे के लिए हल्की भुरभरी मिट्टी का इस्तेमाल करें
  • पौधे को अप्रत्यक्ष रोशनी ज्यादा पसंद हैं
  • टर्टल वाइन को स्प्रे वाटर दें, ज्यादा नमी पौधा खराब कर देगी।