बिना भूखे रहे भी हो सकता है वजन कम, 40 kg वेट लॉस करने वाली महिला ने बताया 1 दिन का डाइट प्लान

Published : Sep 01, 2025, 08:02 PM IST
Clorie deficit diet weight loss

सार

1 Day Diet Plan for Weight loss: 40 किलो वेट लॉस करने वाली महिला का डाइट प्लान जानें। हेल्दी फूड्स और स्मार्ट ईटिंग हैबिट्स से वजन घटाएं बिना भूखे रहे। सुबह से रात तक के डाइट चार्ट की डिटेल्स यहां पढ़ें।

Weight loss Diet: वेट लॉस 20 किलो करना हो या फिर 40 किलो, आपको भूखा रहने की जरूरत नहीं है। अगर प्लानिंग के साथ हेल्दी डाइट ली जाए, तो वजन आसानी से कम किया जा सकता है। यानी की वेट लॉस के लिए खाना छोड़ने की जरूरत नहीं बल्कि समझदारी की जरूरत है। देढ़ साल में 99 किलो से 59 किलो वेट करने वाली महिला सांची ने सोशल मीडिया में अपनी जर्नी शेयर की। आइए जानते हैं कि 40 किलो वेट लॉस करने वाली महिला एक दिन के डाइट प्लान में क्या-क्या फूड्स खाती हैं।

40 किलो वेट लॉस करने वाली महिला का डाइट प्लान

मॉर्निंग जूस: संतरा के जूस, अजवाइन का पानी, गाजर का जूस, हल्दी और काली मिर्च मिलाकर गर्म पानी पीना। इन सभी को सुबह लेने से सूजन कम करने में मदद मिलती है और साथ ही पाचन बढ़ता है। मेटाबॉलिज्म तेज होने से कैलोरी बर्न में मदद मलिती है। 

मॉर्निंग नाश्ता: टमाटर, एवोकाडो और अंडे का टोस्ट। मॉर्निग नाश्ते में वसा, फाइबर, प्रोटीन शामिल होती है। प्रोटीन खाने में जरूर शामिल करनी चाहिए ताकि वेट लॉस में मदद मिल सके।

और पढ़ें: Gut Health Tips: पेट की हर परेशानी होगी दूर, अपनाएं डॉ. सौरभ सेठी के ये 8 वायरल टिप्स

 सप्लीमेंट:  न्यूट्राफोल, B12, D3, C, कोलेजन, लीजन प्रोटीन शेक, सीमॉस जेल, आयरन शाम को। ये पूरी तरह से ऑप्शन होते हैं। अगर आप नहीं खाना चाहते तो न्यूट्रीशन से भरपूर फूड्स जरूर खाएं। 

दोपहर का भोजन: चावल और सलाद के साथ घर की बनी चिकन करी। महिला खाने में रोज कार्बोहाइड्रेट शामिल करती हैं जो शरीर के लिए जरूरी होता है। साथ ही खाने में 110 कैलोरी का आइस्ड कारमेल मैकियाटो शामिल होता है। 

रात का खाना: चिकन सूप की क्रीम, कैप्रीज सलाद और मल्टीग्रेन बन पर आधा ग्रिल्ड चीज महिला का हल्का डिनर होता है। इस डाइट की मदद से वेट नहीं बढ़ता है और पेट भी दिनभर भरा रहता है। 

वेट लॉस के दौरान आपको डाइट संबंधी समस्या महसूस हो रही है, तो आप न्यूट्रीशनिस्ट या फिर एक्सपर्ट से डाइट के बारे में पूछ सकते हैं। अपनी मर्जी से सिर्फ प्रोटीन या कार्ब डाइट लेने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। 

और पढ़ें: Weight Loss: डाइट हो नहीं पाती और एक्सरसाइज का टाइम नहीं? डॉ की 5 टिप्स से एक महीने में घटाएं 5 Kg तक वेट

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

यूट्यूब देखकर डिलीवरी कराने पर महिला की मौत, जानिए हेल्थ से जुड़े कौन-से 4 काम बिना एक्सपर्ट रिस्की
हेयर कंडीशनर बनाए घर पर, रूखे-बेजान बालों के लिए DIY रेसिपी