
10 10 10 Rule for Diabetes: डायबिटीज से पीड़ित लोग शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए एक नहीं बल्कि कई जतन करते हैं। अगर आप अपनी दिनचर्या में 10-10-10 रूल फॉलो करें तो खून में शक्कर की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जानते हैं यह रूल कैसे काम करता है।
डॉक्टरों का मानना है कि डायबिटीज पेशेंट्स को अगर स्वस्थ रहना है तो अपनी लाइफ स्टाइल में परिवर्तन करना बेहद जरूरी है। ब्लड में शुगर का बढ़ना एक स्वाभाविक क्रिया है और इसे 10-10-10 रूल से नियंत्रित किया जा सकता है। आपको दिन भर में 10 मिनट की सैर शामिल करनी होगी। 10 मिनट की वॉक नाश्ते के बाद, दोपहर के भोजन के बाद और रात के खाने के बाद किया जा सकता है। 10 मिनट की सैर करने से मांसपेशियों को ग्लूकोज ठीक प्रकार से उपयोग करने का मौका मिलता है और ब्लड में शुगर कम करने में मदद मिलती है।
जब भी कोई व्यक्ति भोजन करता है तो रक्त में शुगर का स्तर बढ़ने लगता है। जिन लोगों को डायबिटीज नहीं है उनमें इंसुलिन इस वृद्धि को नियंत्रित करने का काम करता है। अगर कोई व्यक्ति टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित है या प्री डायबिटिक है तो उसमें शुगर कंट्रोल नहीं हो पाता है। जब 10-10-10 रूल फॉलो किया जाता है तो मांसपेशियां शरीर का सबसे बड़ा ग्लूकोज सिंक बन जाती हैं।मांसपेशिया सिकुड़ने के बाद ग्लूकोज का अवशोषण करती हैं जिससे ब्लड में शुगर तेजी से नहीं बढ़ पाता है।
डायबिटीज पेशेंट्स आसानी से 10-10-10 रूल फॉलो कर सकते हैं।इसे फॉलो करने के लिए आप दिन में तीन बार मोबाइल में टाइमर लगा सकते हैं। आप चाहे तो फोन में बातें करके भी 10 मिनट के लिए टहल सकते हैं। जब आपको वातावरण अनुकूल लगे तो घर के बाहर जाकर भी टहला जा सकता है। आप चाहे तो म्यूजिक सुनकर भी खाने के बाद 10 मिनट तक वॉक पर जा सकते हैं। ऐसा करने से जहां आपका दिल दुरस्त होगा वहीं ब्लड में शुगर का लेवल भी मेंटेन रहेगा।
और पढ़ें: बादाम को भिगोकर खाना क्यों नहीं होता है सही? समझें न्यूट्रीशनिस्ट से