वेट लॉस का सिंपल साइंस हैं ये 3 ट्रिक, बिना झंझट 6 महीने में लड़की ने घटाया 13 किलो वजन

Published : Sep 20, 2025, 05:25 PM IST
वेट लॉस

सार

13 kg weight loss journey: डिजिटल क्रिएटर पर्ल पंजाबी ने 6 महीने में 13 किलो वेट लॉस किया। जानें वेट लॉस की साइंटिफिक ट्रिक, कैलोरी डिफिसिट, वॉकिंग और इंटरमिटेंट फास्टिंग से वजन कम करने के आसान तरीके।

Weight Loss Journey: वजन कम करना अक्सर लोगों को थकाऊ काम लगता है। वहीं कुछ लोगों के दिमाग में ये बात रहती है कि अगर कम खाया जाए या थोड़ा बहुत व्यायाम किया जाए, तो उसे वजन कम होने लग जाएगा। लेकिन यह बात बिल्कुल गलत है। अगर आपको वजन कम करना है, तो इसके पीछे की साइंस को समझना बेहद जरूरी है। डिजिटल क्रिएटर पर्ल पंजाबी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया।वीडियो में उन्होंने साइंटिफिक तरीके से वेट लॉस के तरीके बताएं। पर्ल पंजाबी ने 6 महीने में 13 किलो तक वजन कम किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा की 6 महीने में 78 किलो से 65 किलो का होना कोई मैजिकल पिल्स, फैट डाइट का काम नहीं है, बल्कि एक साइंस है, जिसे कंटिन्यू किया गया है। अगर आप भी चाहे तो वेट लॉस करना चाहते हैं तो पर्ल पंजाबी के साइंटिफिक तरीकों को अपनाएं।

जितनी लें उससे ज्यादा खर्च करें कैलोरी

वेट लॉस का साइंटिफिक ट्रिक है कैलोरी डिफिसिट। यानी कि आप जितनी कैलोरी ले रहे हैं, उससे ज्यादा कैलोरी आपको बर्न करनी चाहिए। वजन घटाने में कैलोरी डिफिसिट काम करती है। कम कैलोरी वाले फूड खाने से आपके शरीर में फैट बर्न करने के अलावा कोई काम नहीं होता है। आप जितना खाते हैं, उतनी कैलोरी बर्न भी हो जाती है। इससे एनर्जी बैलेंस बना रहता है और बिना मांसपेशियों खोए वेट लॉस होता है। 

और पढ़ें: वेट लॉस का पक्का इलाज! बिना भूख दबाए वजन घटाएगा नया इंजेक्शन RES-010

कैलोरी बर्न के लिए वॉक बेहद जरूरी

कम कैलोरी लेने के साथ वेट लॉस के लिए कैलोरी बर्न करना भी बेहद जरूरी है। आप अपनी सुविधा के अनुसार रोजाना 7 से 10 हजार स्टेप्स चल सकते हैं। ऐसा करने से ही 400 कैलोरी आराम से बर्न हो जाएगी। आप चाहे तो कैलोरी बर्न के लिए रनिंग या ट्रेडमील का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कार्डियो की मदद से कैलोरी बर्न करने में आसानी होती है। 

इंटरमिटेंट फास्टिंग से तेजी से घटेगी कैलोरी

पर्ल पंजाबी बताती हैं कि उन्होंने वेट लॉस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का भी रूल अपनाया। फास्टिंग के दौरान वह 12:00 बजे शुरू करती थीं और शाम को 6 बजे के बाद खाना नहीं खाती थी। उन्हें इसका सकारात्मक असर दिखाई पड़ा। इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से सुधार होता है और कैलोरी बर्न ज्यादा होता है।

और पढ़ें: PCOS से मुहांसे संग तेजी से बढ़ा वजन, ऐसे 23 Kg वेट लॉस कर लड़की ने बदल डाली काया

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गर्मी में बच्चे को हो गई है घमौरी? ये आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत
फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा