Weight loss journey: PCOS वेट लॉस टिप्स: जानें कैसे फिटनेस इन्फ्लुएंसर रिद्धि शर्मा ने बिना जिम और स्ट्रिक्ट डाइट के 23 किलो वजन कम किया। हेल्दी ड्रिंक्स, योगा, वॉक और प्रोटीन-फाइबर रिच डाइट से PCOS में वेट लॉस आसान बनाएं।

PCOS Weight loss Tip: PCOS यानी कि पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक हॉर्मोनल डिसऑर्डर है, जिससे महिलाओं के शरीर में कई परिवर्तन होते हैं। पीरियड्स आने में देरी होने के साथ चेहरे पर बाल आना, शरीर का वजन तेजी से बढ़ाना आदि लक्षण दिखने लगते हैं। अगर ऐसे में वजन बढ़ जाता है, तो उसे घटाना एक चुनौती होती है। फिटनेस इनफ्लुएंसर रिद्धि शर्मा नाम की लड़की को 13 साल की उम्र में PCOS डायग्नोज हुआ था। इसके कारण उनके चेहरे में मुहांसे आ गए और वजन बढ़ गया। साथ ही बाल झड़ने से लगाकर कई और समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। इस परेशानी से जूझने के लिए लड़की ने वेट लॉस करने की सोची। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे रिद्धि में बिना जिम में हैवी एक्सरसाइज और स्ट्रिक्ट डाइट के 23 किलो वजन कम किया।

वेट लॉस के लिए हेल्दी ड्रिंक्स हैं जरूरी

View post on Instagram
  • रिद्धि वेट लॉस के लिए ड्रिंक को बहुत जरूरी मानती हैं। वह सुबह होते ही गर्म पानी पीती है ताकि शरीर डिटॉक्स हो जाए। डिटॉक्स बॉडी होने पर स्किन भी चमकने लगती है।
  • इसके अलावा वह जिंजर वॉटर भी पीती है। इससे उनके शरीर की इन्फ्लेमेशन कम होती है। 
  • चाय पीने की जगह रिद्धि चिया सीड्स का पानी में पीती हैं। फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड इनमें मौजूद होता है, जो ड्रिंक को हेल्दी बनाता है।

और पढ़ें: Harnaaz Sandhu Weight Loss Secret: हरनाज संधू का डाइट हैक, चुटकीभर नमक से घटाया वजन

घर पर वर्कआउट से भी हो सकता है वेट लॉस

View post on Instagram

योगा मैट की मदद से आप घर पर ही वेट लॉस एक्सरसाइज कर सकते हैं। रिद्धि कहती हैं कि शुरुआत आप जंपिंग जैग से कर सकते हैं। इसके बाद कुछ इक्विपमेंट की मदद ले सकते हैं। 2 से 3 किलो के डंबल से शुरुआत करना बेस्ट ऑप्शन है। रिद्धी कहती हैं अगर रोजाना डिस्प्लिन से एक्सरसाइज की जाए, वेट लॉस करना बड़ी बात नहीं है। वो एक्सरसाइज के साथ वॉक या रनिंग को भी गुड ऑप्शन मानती हैं।

डाइट में एड करें फाइबर एंड प्रोटीन

रिद्धि ने अपने खाने में फाइबर और प्रोटीन रिच फूड को ऐड किया। रिद्धि मानती हैं कि आप ट्रेडिशनल खाने के साथ वेट लॉस करें, ऐसा जरूरी नहीं है। प्रोटीन युक्त फूड्स को भी टेस्टी बनाया जा सकता है। आप चाहे पास्ता खाएं या फिर फाइबर वाला सलाद, इन्हें टेस्टी बनाने के तरीके सीख लें। इससे भी आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी।

और पढ़ें: Weight Loss Journey: लगातार खाने की बीमारी से जूझ रही थी महिला, फिर ऐसे किया 7