किडनी स्टोन का गई थी इलाज कराने, हो गया बच्चा, बिना प्रेग्नेंसी के लक्षण के 18 साल की लड़की बन गई मां

Published : Apr 05, 2023, 08:05 AM IST
Brianna Blanton

सार

18 साल की लड़की को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वो प्रेग्नेंट है। अस्पताल में वो किडनी स्टोन का इलाज कराने पहुंची थी। लेकिन जब वो वहां से वापस लौटी तो उसके गोद में एक बच्चा था। जिसे एक्सेप्ट करने में उसे थोड़ा वक्त लगा।

हेल्थ डेस्क. किसी भी महिला की जिंदगी में प्रेग्नेंसी और बच्चे की डिलीवरी को लेकर अलग ही अनुभव होता है। 9 महीने तक कोख में बच्चे को रखने के दौरान उसमें शारीरिक और मानसिक रूप से कई परिवर्तन होते हैं। किसी को इस दौरान ज्यादा परेशानी होती है तो किसी को कम। लेकिन कुछ महिलाएं बिना लक्षण दिखे ही मां बन जाती हैं। जैसा कि 18 साल की ब्रियाना ब्लैंटन (Brianna Blanton) के साथ हुआ।

अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना में रहने वाली ब्रायनना को 8 सितंबर को अस्पताल ले जाया गया।पेट में दर्द उठने के बाद उसे वहां शिफ्ट किया गया था। ब्रायनना की मां को लगा कि किडनी स्टोन की वजह से उसे दर्द हुआ है। लेकिन जब वो अस्पताल पहुंची और पता चला कि वो प्रेग्नेंट है और वॉटर ब्रेक हो गया है।

बिना प्रेग्नेंसी लक्षण दिखे बन गई मां

ब्रियाना बताती है कि जब उन्हें पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं तो दंग रह गईं। मैं सदमे में थी, रो भी नहीं सकती थी। दरअसल, ब्रियाना को प्रेग्नेंसी का कोई लक्षण नहीं दिखा था। ना उसे उल्टी हुई और ना ही पीरियड्स रुका। जिसकी वजह से उसे अंदाजा नहीं हुआ कि वो मां बनने वाली है। वो बताती है कि एक बार तबीयत खराब होने पर उसने प्रेग्नेंसी टेस्ट भी किया था जो निगेटिव आया था।

एक बच्चे की मां बन चुकी ब्रायनना बताती हैं कि मैं पिछली गर्मियों में बिकनी और क्रॉप टॉप में रहती थी। मेरा कोई वजन भी नहीं बढ़ा था। ना कोई अन्य लक्षण नजर आए थे। यहां तक कि मेरे पीरियड्स भी तय वक्त पर ही आते रहें।

हेल्दी बेबी को दिया जन्म

9 सितंबर 2022 को ब्रियाना ने एक साढे 3 किलो के करीब बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने बाद में ओकले एलिन रखा। वो कहती हैं कि मेरे पास बच्ची को जन्म देने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार होने का समय नहीं था। इसलिए मातृत्व को अपनाने में थोड़ा वक्त लगा। वो अपने दोस्तों को भी मां बनने के एक सप्ताह बाद जानकारी दी। जिसे सुनकर उसके दोस्तों को यकीन नहीं हो रहा था।

मां बनना सबसे बेहतरीन अनुभव

वो कहती हैं कि बच्चे को संभालने में उनकी मां की काफी भूमिका रही। वो कहती है कि अब मैं दुनिया में किसी भी चीज के बदले अपनी बेटी को नहीं दे सकती हूं। बच्चे को जन्म देने के बाद उससे उबरने में कुछ वक्त जरूर लगा। लेकिन अब वो मेरी जान है।

और पढ़ें:

National Maritime Day 2023: देश के सबसे खूबसूरत 7 बीच डेस्टिनेशन, जहां एक बार घूमने जाना तो बनता है

Eid special dress 2023: ईद पर एकदम रॉयल और क्लासी लुक देगी ये 8 नायरा कट कुर्ती डिजाइन

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत