- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- National Maritime Day 2023: देश के सबसे खूबसूरत 7 बीच डेस्टिनेशन, जहां एक बार घूमने जाना तो बनता है
National Maritime Day 2023: देश के सबसे खूबसूरत 7 बीच डेस्टिनेशन, जहां एक बार घूमने जाना तो बनता है
राष्ट्रीय समुद्री दिवस (national maritime day) 5 अप्रैल 2023 को मनाया जा रहा है। तीन ओर से समुद्र से घिरे हमारे देश में कई खूबसूरत बीच हैं जहां पर एक बार घूमना बनता है। हम आपको यहां 7 खूबसूरत बीच से भरे जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. गोवा की खूबसूरती को निहारें
गोवा में सालों भर पर्यटकों का जमावड़ा होता है। यहां पर कई खूबसूरत बीच हैं। जहां पार्टी या फिर सुकून के पल गुजार सकते हैं। मीरामार, लोलेम तट, बागा तट, मोवोर, केवेलोसिम तट,बोगमोलो तट, पालोलेम तट, हरमल तट, मांडवी समेत कई तट फेमस हैं। सबसे ज्यादा लोग कालांगुट और बागा बीच पर जाते हैं।

2. केरल में प्राकृतिक का नजारा
हरियाली के बीच समंदर के खूबसूरत तट..केरल में हर साल लाखों सैलानी जाते हैं। वो अपनी आंखों में वहां की खूबसूरती को समेटे लौटते हैं। कोवलम, वर्कला, थंगस्सेरी, चेरिया, तनुर, पदिनहरकारा, बेयपोरी और कप्पाड समेत कई बीच हैं। कोवलम सबसे ज्यादा फेमस बीच है।
3.अंडमान-निकोबार में समंदर की लाइफ को देखें
अंडमान-निकोबार का समंदर नीला है और इसके अंदर के जीवन को स्कूबा डाइविंग के जरिए देख सकते हैं। कैम्पबेल बे, कोर्बिन्स कोव बीच, चिराया टापू, समेत कई बीच हैं।
4. लक्ष्यद्वीप में गुजारे वेकेशन
यह भी समुद्री में स्थित टापू है। यहां पर कदामत तट, बंगाराम तट, अगाती तट, कल्पेनी तट, मिनीकॉय तट और कावरती तट पर छुट्टियां गुजार सकते हैं।
5.कर्नाटक का समुद्र तट
अरब खाड़ी से लगे इस राज्य में कई शानदार समुद्री तट हैं। भटकाल, देवबाघ तट, करवार समुद्री तट, मेल्प तट, मारावंथे तट, मुरुदेश्वर तट, सेंट मेरी आइलैंड तट पर समंदर को निहार सकते हैं।
6.उड़ीसा में भगवान और समंदर
उड़ी सा में जगन्नाथ पुरी, गोपालपुर, चंडीपुर, कोणार्क, बालेश्वर या बालासोर, कटक, अंगुल आदि समुद्री तट हैं। पुरी का समुद्री तट सबसे बेहतरीन है।
7.तमिलनाडु में भी खूबसूरत समुद्र तट
मरिन, इल्लियोट, कोवलम, महाबलीपुरम, कन्याकुमारी, पूम्पुहर, रामेश्वरम में कई समंदर तट हैं। इसमें मरिन और रामेश्वरम बहुत सुंदर है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.