
Natural After Shave Lotion: अक्सर पुरुष अपने स्किन का ख्याल नहीं रखते हैं। शेव करने के बाद वो केमिकल्स से भरा लोशन लगाते हैं, जिससे उनका स्किन धीरे-धीरे ड्राय हो जाते हैं। कई बार तो जलन की समस्या भी हो जाती है। इससे बेहतर है कि आप घर पर होममेड नेचुरल लोशन बनाएं। कम खर्च में स्किन को ग्लो करने वाला लोशन कैसे बना सकते हैं, आइए बताते हैं।
एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मच गुलाब चल मिलाएं। उसमें एक चुटकी फिटकरी पाउडर डालें। इसे अच्छी तरह मिला लें। शेव के बाद इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। यह स्किन को मॉइस्चराइज करता है और रेडनेस कम करता है। एलोवेरा स्किन को ठंडक देने और जलन कम करने के लिए जाना जाता है, जबकि गुलाब जल त्वचा को फ्रेश रखता है। फिटकरी में एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन के कट को ठीक करते हुए ग्लो कराने में मदद करती है।
खीरा त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ टैनिंग कम करने में मदद करता है। खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें और उसमें 1-2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को शेव के बाद चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। इससे स्किन फ्रेश और सॉफ्ट बनी रहती है।
और पढ़ें: हीटर से मिल रही गर्मी या छुपा खतरा? जानें सेफ यूज का सही फॉर्मूला
फिटकरी (Alum) को पुराने समय से ही शेव के बाद कट, जलन और इंफेक्शन से बचाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ और फ्रेश रखने में मदद करते हैं। आप फिटकरी को पानी में डूबाकर रखें और शेव के बाद इसे हल्का स्किन पर रगड़ लें। पहले के ज्यादातर लोग ऐसा ही करते थे। याद रखें, इसे ज्यादा देर नहीं रगड़ना है।
घर पर बने शेव लोशन पूरी तरह नेचुरल होते हैं, जिससे स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। ये सस्ते होते हैं, आसानी से बन जाते हैं और हर तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। मार्केट में जहां आपको आफ्टर शेव लोशन 200-500 रुपए के अंदर मिलते हैं, वहीं घर पर आप इसे 30-50 रुपए के अंदर बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द? जानिए डॉक्टर की जरूरी सलाह
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.