वेट लॉस के लिए खा लें 200 कैलोरी वाले ये 5 डिनर, डॉक्टर ने बताया खाने का सही समय

Published : Sep 03, 2025, 05:07 PM IST
Panner

सार

Calorie Dinner idea for Weight Loss: जल्दी वजन घटाने के लिए शाम 5 बजे हल्का और हेल्दी डिनर करें। आप बेसन, अंडा, पनीर आदि खाकर वजन घटा सकते हैं।

Weight Loss dinner tips: आज के समय में हर कोई जल्दी से वेट लॉस करना चाहता है। अगर आप एक साथ खूब सारी एक्सरसाइज करेंगे या फिर खाने की मात्रा कम कर देंगे तो भले ही इससे वेट लॉस हो जाए लेकिन आपके शरीर पर बुरा असर पड़ेगा। डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा सिंह ने वेट लॉस के लिए एक आसान टिप्स बताई है जिसे अपनाने से वजन घटाने में मदद मिलेगी। अगर आप शाम को 5 बजे डिनर कर लेंगे, तो इससे वेट लॉस में मदद मिलेगी। डॉक्टर शिखा ने बताया कि कौन-से डिनर को जल्दी खाने से वेट लॉस में आसानी होती है।

वेट लॉस के लिए खाएं बेसन वेजी चीला

वेट लॉस के लिए आप मीडियम साइज का बेसन चीला बना सकते हैं। बेसन चीला में अपनी पसंदीदा सब्जियां डालें और कम तेल में बनाएं। ऐसा चीला 200 कैलोरी से कम में तैयार हो जाएगा और आपका पेट भी शाम को आसानी से भर जाएगा।

ग्रिल्ड 200 ग्राम पनीर वेजीटेबल्स के साथ

अगर आपको पनीर खाना पसंद है, तो आप शाम को डिनर में ग्रिल्ड पनीर पसंदीदा वेजिटेबल्स के साथ खा सकते हैं। हल्का सा तेल का इस्तेमाल सब्जियों को शॉटे करने में करें। यह डिनर भी वेट लॉस में मदद करेगा।

और पढ़ें: सर्दियों में गेंहू के आटे में क्या मिलाकर खाने से शरीर बनता है मजबूत?

वेजीटेबल्स के साथ खाएं टोफू

अगर आपको पनीर खाना नहीं पसंद तो प्रोटीन के लिए टोफू को वेजिटेबल्स के साथ शॉटे करके खा सकते हैं। इसमें थोड़ा सा नमक और तेल मिला लें। चाहे तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी काली मिर्च भी मिला सकते हैं।

ग्रिल्ड चिकन भी वेट लॉस में करेगा मदद

जो लोग नॉनवेज खाते हैं, वह वेट लॉस के लिए ब्रेड चिकन डिनर के रूप में ले सकते हैं। चिकन के साथ पसंदीदा सब्जियों का सेवन करना बिल्कुल ना भूलें।

वजन कम करने में काम आएगा अंडा

वेट लॉस करने के लिए आप डिनर में अंडे का सेवन भी कर सकते हैं। उबले हुए 5 एग व्हाइट और एक पूरा अंडा सब्जियों के साथ मिलाकर खाएं। इससे आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन भी मिलेगी और कैलोरी भी 200 के अंदर खर्च होगी।

और पढ़ें: बीजों को खाने का नहीं पता सही तरीका? 5 तरीकों से फूड्स में करें एड

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गर्मी में बच्चे को हो गई है घमौरी? ये आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत
फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा