
Best Way To Eat Garlic: लहसुन भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को दुरुस्त रखने में भी किया जाता है। लहसुन में मौजूद एलिसिन (Allicin), सल्फर कंपाउंड्स, विटामिन B6, विटामिन C, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। यही कारण है कि लहसुन को हेल्थ के लिए रामबाण माना जाता है। यह हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और इम्यूनिटी को मजबूत करने में फायदेमंद है। लेकिन बहुत ही कम लोगों को लहसुन पकाने या खाने की सही विधि नहीं पता होता है। तो चलिए सबसे पहले इसके बारे में बात करते हैं।
लहसुन में मौजूद एलिसिन सबसे पावरफुल तत्व माना जाता है। लेकिन अगर इसे काटकर तुरंत खाने में डाल दें या तड़का लगा दें, तो इसका एलिसिन कंपाउंड नष्ट हो जाता है और औषधीय गुण कम हो जाते हैं। तला-भुना या ओवरकुक्ड लहसुन भी हेल्थ के लिए फायदेमंद नहीं होता। ऐसे में सवाल उठता है कि लहसुन को कैसे पकाया जाए।
सेहत का पूरा लाभ पाने के लिए लहसुन को काटकर या क्रश करके 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि एलिसिन पूरी तरह सक्रिय हो सके। इसके बाद इसे खाना पकाने में इस्तेमाल करें। वहीं, सुबह खाली पेट 1-2 कली कच्चा लहसुन चबाकर पानी के साथ खाने से भी जबरदस्त फायदा मिलता है।
और पढ़ें: 10 साल पुराना त्वचा का दाग भी पड़ेगा हल्का, बस इस्तेमाल करें 2 इंग्रीडिएंट्स
दिल की सेहत के लिए लाभकारी – लहसुन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है।
इम्यूनिटी बूस्टर – इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल – नियमित सेवन हाई बीपी को नियंत्रित रखने में सहायक है।
पाचन में सुधार – कच्चा लहसुन खाने से पाचन शक्ति बेहतर होती है और कब्ज की समस्या कम होती है।
इसे भी पढ़ें: 50 Kg वेट लॉस में काम आई सुबह से शाम तक की सिंपल डाइट, आप भी कर सकते हैं ट्राय
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.