
Healthy Breakfast Fruits: सुबह का ब्रेकफास्ट दिन की एनर्जी और मूड तय करता है। अगर आप सुबह हेल्दी लेकिन बिना किसी मेहनत के ब्रेकफास्ट करना चाहते हैं, तो फल सबसे बेहतरीन ऑप्शन हैं। वैसे तो सारे फल को हम खाली पेट नहीं खा सकते हैं। लेकिन कुछ फल ऐसे हैं, जो खाली पेट ही शरीर को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे फल के बारे में।
पपीता एक ऐसा फल है जिसे खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है। इसमें पापाइन एंजाइम होता है, जो पाचन क्रिया को सुधारता है। पपीते में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो वजन कम करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करते हैं। सुबह पपीता खाने से पेट हल्का रहता है और शरीर एनर्जी से भर जाते हैं।
तरबूज एक हाइड्रेटिंग फल है, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित, आयरन के अवशोषण में मदद, और इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर है। इसमें पोटैशियम, कॉपर और विटामिन C, A, B5 प्रचुर मात्रा में होते हैं। तरबूज खाने से कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ता है, जिससे त्वचा की लोच बेहतर होती है। स्किन जवां रहती है। यह फल ब्लड शुगर को अचानक बढ़ाता नहीं है, इसलिए डायबिटीज के मरीज भी इसे आराम से खा सकते हैं।
संतरा और अन्य विटामिन C युक्त फल प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करते हैं और सूजन कम करने में मददगार हैं। इसमें विटामिन B, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कॉपर भी होते हैं। संतरा कम कैलोरी वाला फल है और आयरन के अवशोषण में मदद करता है। हालांकि, इसके एसिडिक नेचर की वजह से कुछ लोगों को खाली पेट खाने से पेट में जलन या परेशानी हो सकती है।
सेब में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पेट साफ करने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और दिल की सेहत सुधारने में मदद करते हैं। खाली पेट सेब खाने से भूख नियंत्रित रहती है और दिन भर ऊर्जा बनी रहती है।
और पढ़ें: Foods to Avoid on Navami: नवमी के दिन व्रत पारण में भूल कर भी न खाएं ये फूड्स, तबियत हो जाएगी खराब
अनार में पॉलीफेनॉल और विटामिन C प्रचुर मात्रा में होता है। यह दिल को स्वस्थ, ब्लड प्रेशर नियंत्रित और इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है। खाली पेट अनार खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और स्किन भी ग्लो करती है।
एसिडिटी या पेट में जलन वाले लोग,ब्लड शुगर की समस्या वाले लोग और पाचन संबंधी गंभीर समस्या वाले लोगों को खाली पेट फल नहीं खाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: International Coffee Day 2025: कॉफी के सेवन से लग जाती है लत? जानें कॉफी से जुड़े मिथ एंड फैक्ट
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.