Foods to Avoid on Navami: नवरात्रि नवमी के दिन व्रत पारण करते समय खाने-पीने की चीजों पर खास ध्यान देना चाहिए। तले-भुने, मसालेदार, प्रोसेस्ड और नॉनवेज फूड्स से दूरी बनाएं।

Navami Vrat Paran: नवरात्रि व्रत का पारण नवमी के दिन किया जाता है। इस दिन महिलाएं देवी मां की पूजा और कन्याओं को भोजन खिलाने के बाद व्रत तोड़ती हैं। अगर आपने भी नवरात्रि का व्रत रहा हैं, तो पारण के दौरान आपको कुछ खास फूड्स खाकर व्रत तोड़ना चाहिए। अगर आप अचानक से हैवी फूड्स खा लेंगे, तो इससे तबीयत भी खराब हो जाएगी और शरीर को कमजोरी महसूस होगी। आइए जानते हैं कि पारण के दौरान किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नवरात्रि पारण फूड्स में क्या नहीं खाना चाहिए?

  1. नवरात्रि व्रत तोड़ने के दौरान आपको तला या ज्यादा मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए। अगर आप हैवी फूड्स खाती हैं, तो एसिडिटी के साथ ही अपच की समस्या भी हो सकती है। 
  2. कुछ लोग क्रेविंग के कारण बाहर से प्रोसैस्ड फूड्स मंगा कर खाते हैं। प्रोसेस्ड फूड्स में बहुत अधिक मात्रा में शक्कर होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को अचानक से बढ़ा सकती है। अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं, तो यह आपके लिए खतरनाक स्थिति पैदा कर सकती है। 
  3. नवरात्रि के दौरान मांसाहारी भोजन नहीं किया जाता। अगर आप नवरात्रि पारण में अधिक प्रोटीन युक्त मीट खाते हैं, तो इससे भी डाइजेशन संबंधी समस्या हो सकती है।
  4. आपको व्रत तोड़ने के दौरान जंक फूड के अलावा कॉफी, कोल्ड ड्रिंक आदि से भी दूरी बनाकर रहनी चाहिए। यह भी एसिडिटी को बढ़ाकर समस्या पैदा करते हैं।

और पढ़ें: हार्ट अटैक से एक महीने पहले दिख सकते हैं ये 5 लक्षण, महिलाओं में अधिक खतरा

नवरात्रि पारण में क्या खाना चाहिए? 

अगर आप नवरात्रि का व्रत खोलना चाहते हैं, तो पारण के दौरान हैवी फूड के बजाय खिचड़ी या दलिया बनाकर खाएं। साथ में फलों का सेवन करें। बेहतर होगा कि खट्टा दही खाने से बचें। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल के साथ ही नींबू पानी पिएं। हल्का भोजन करने के बाद आपको काफी रिलेक्स महसूस होगा और थकान भी नहीं लगेगी। 

और पढ़ें: 35 किलो वेट लॉस बिना किसी खास डाइट या वर्कआउट के, 3 सिंपल टिप्स ने किया कमाल