बिना स्टैटिन दवा लिए घटाएं कोलेस्ट्रॉल, डॉक्टरों के दो टिप्स करें फॉलो

Published : Oct 01, 2025, 03:20 PM IST
Tips to Reduce Cholesterol Naturally

सार

Tips to Reduce Cholesterol Naturally: बिना स्टैटिन दवा लिए कोलेस्ट्रॉल घटाएं। पोर्टफोलियो डाइट अपनाएं जिसमें प्लांट-बेस्ड प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी ऑयल शामिल हों, साथ ही हफ्ते में 150 मिनट एक्सरसाइज कर दिल और धमनियों को स्वस्थ रखें। 

Tips to Reduce Cholesterol Without Medicine: आजकल बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का बड़ा कारण बन रहा है। अधिकतर लोग इसे कंट्रोल करने के लिए स्टैटिन जैसी दवाइयों का सहारा लेते हैं। लेकिन इन दवाओं के कुछ साइड इफेक्ट्स भी सामने आते हैं। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप लाइफस्टाइल में सही बदलाव करें तो बिना दवाइयों के भी कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ता है?

नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के अनुसार, कोलेस्ट्रॉल मुख्य रूप से इन वजहों से बढ़ता है।

  • ज्यादा फैट वाला खाना
  • व्यायाम की कमी
  • अधिक वजन
  • धूम्रपान और शराब का सेवन
  • आनुवंशिक कारण (जेनेटिक्स)

अधिक कोलेस्ट्रॉल धमनियों में ब्लॉकेज बनाता है और दिल की बीमारियों व स्ट्रोक का खतरा बढ़ा देता है। खास बात यह है कि इसके लक्षण आमतौर पर दिखते नहीं हैं और इसे केवल ब्लड टेस्ट से ही पता लगाया जा सकता है।

डॉक्टरों के दो मुख्य टिप्स

द मिरर से बातचीत में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. फ्रैंक हू और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी की न्यूट्रिशन रिसर्चर डॉ. एंड्रिया ग्लेन का कहना है कि खाने में छोटे-छोटे बदलाव कोलेस्ट्रॉल घटाने में बेहद मददगार होते हैं।

अपनाएं पोर्टफोलियो डाइट

सोया बेस्ट फूड्स (टोफू, सोया मिल्क) के साथ प्लांट प्रोटीन (चना, मसूर, राजमा) का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा फाइबर युक्त फूड्स (ओट्स, जौ, इसबगोल, बेरीज, सेब, संतरा) डाइट में लें। नट्स और सीड्स को भी डाइट में जगह दें। ऑलिव ऑयल और रेपसीड ऑयल का इस्तेमाल करें। वैज्ञानिक शोध में पाया गया कि इस डाइट को अपनाने से LDL कोलेस्ट्रॉल 30% तक घट सकता है, जो शुरुआती दौर की स्टैटिन दवाइयों जितना ही असरदार है।

और पढ़ें: Foods to Avoid on Navami: नवमी के दिन व्रत पारण में भूल कर भी न खाएं ये फूड्स, तबियत हो जाएगी खराब

नियमित व्यायाम करें

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) के मुताबिक, हर वयस्क को हफ्ते में कम से कम 150 मिनट मॉडरेट एक्सरसाइज या 75 मिनट विगरस एक्सरसाइज करनी चाहिए।

  • तेज चलना
  • तैरना
  • साइकिल चलाना
  • डांस या जिम वर्कआउट

व्यायाम करने से HDL कोलेस्ट्रॉल (गुड कोलेस्ट्रॉल) बढ़ता है, जो धमनियों से फैटी डिपॉजिट हटाकर उन्हें लीवर तक ले जाता है। इससे धमनियां साफ रहती हैं और दिल सुरक्षित रहता है।  कोलेस्ट्रॉल को मैजिक से तुरंत घटा नहीं सकते हैं। लेकिन सही डाइट, नियमित एक्सरसाइज से आप बिना दवाइयों के अपने हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 49 Kg वेट लॉस करने के लिए नहीं की कोई जद्दोजहद, कॉमन सेंस डाइट ने किया बड़ा कमाल

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Nephrotic Syndrome: बच्चों में चेहरे की सूजन का कारण सिर्फ एलर्जी नहीं, डॉक्टर ने बताई बीमारी की जड़
डार्क सर्कल से 'केमिकल-फ्री' तक... स्किन केयर के 10 बड़े भ्रम, डॉक्टर से जानिए सच