
High Blood Sugar Foods: चटपटा खाने का मूड तो वैसे हर किसी को होता है। लेकिन आजकल ज्यादातर लोग डायबिटीज या हाई ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं। तो ऐसे लोगों को जब चटपटा और टेस्टी खाने का मन हो, तो संभल कर कदम बढ़ाने चाहिए। देसी फास्ट फूड्स खाने के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए। कुछ ऐसे देसी फास्ट फूड है, जिसे खाते ही अचानक ब्लड शुगर स्पाइक हो जाता है।
इसकी सबसे बड़ी वजह है, इनमें मौजूद रिफाइंड स्टार्च, कम फाइबर और आसान पाचन प्रक्रिया, जिससे ग्लूकोज तेजी से खून में पहुंचता है और इंसुलिन लेवल बढ़ जाता है। आइए बताते हैं वो 5 देसी फास्ट फूड जिसके खाने से खून में शुगर लेबल तेजी से बढ़ता है, जो हेल्थ के लिए खतरनाक है।
पाव भाजी ज्यादातर लोगों को पसंद है। लेकिन इसे ज्यादा खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है। क्योंकि पाव पूरी तरह से रिफाइंड व्हाइट ब्रेड होता है, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) बहुत ज्यादा है। वहीं, भाजी में अक्सर आलू मिलाया जाता है, जिससे यह कार्ब + कार्ब का कॉम्बो बन जाता है। यही वजह है कि पाव भाजी खाने के बाद ब्लड शुगर बहुत तेजी से बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: Gen-Z का Viral Skin Care Drink! न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया स्किन ग्लो या सिर्फ शो?
गोलगप्पा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। मन ना हो तो भी 4 गोलगप्पा तो आसानी से लोग खा जाते हैं। हालांकि यह भी सेहत के लिए हानिकारक होता है। गोलगप्पे की पूड़ी सूजी या मैदा से बनती है और डीप-फ्राइड होती है। फिलिंग में अक्सर आलू और मीठा-खट्टा पानी होता है, जिससे यह तुरंत डाइजेस्ट होकर ब्लड शुगर को ऊपर ले जाता है।
समोसा जिन लोगों को डायबिटीज है या फिर हाई ब्लड शुगर तो उन लोगों को यह बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। समोसा में मैदा की परत और आलू की स्टफिंग होती है। यानी दोनों मिलकर हाई रिफाइंड स्टार्च। फ्राई होने के बाद इसकी डेंसिटी और बढ़ जाती है, जिससे ये ब्लड शुगर लेवल को तुरंत हाई कर देता है। सिर्फ एक समोसा भी ग्लाइसेमिक लोड बहुत बढ़ा सकता है।
पाव व्हाइट ब्रेड है और वड़ा आलू का डीप-फ्राइड पैकेट। दोनों ही फास्ट-डाइजेस्टिंग कार्ब्स हैं और इनमें फाइबर या प्रोटीन लगभग नहीं होता, जिससे शुगर तेजी से बढ़ता है। इसलिए वड़ा पाव बहुत ही कम मात्रा में कभी-कभार ही खाएं।
चावल से बने फर्मेंटेड बैटर की इडली और डोसा आसानी से पच जाते हैं। यदि साथ में आलू मसाला हो या मात्रा ज्यादा हो, तो इसका ग्लाइसेमिक लोड और बढ़ जाता है, जिससे ब्लड शुगर तुरंत ऊपर चला जाता है।
और पढ़ें: पेरेंट्स को है दिल की बीमारी तो बच्चे तुरंत अपनाएं 4 आदतें, 37% तक कम हो जाएगा रिस्क
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.